stock market
LIC Bonus Issue: कंपनी का पहला बोनस शेयर धमाका; 1:1 के अनुपात में मिलेंगे फ्री शेयर, चेक करें पूरी डिटेल्स

LIC Bonus Issue: कंपनी का पहला बोनस शेयर धमाका; 1:1 के अनुपात में मिलेंगे फ्री शेयर, चेक करें पूरी डिटेल्स

Last Updated on April 13, 2026 21:02, PM by Pawan

LIC Bonus Issue: भारतीय बीमा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपने इतिहास में पहली बार बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है। सोमवार, 13 अप्रैल 2026 को हुई बोर्ड मीटिंग में 1:1 के अनुपात में बोनस इक्विटी शेयर जारी करने को मंजूरी दी गई।

इसका मतलब है कि रिकॉर्ड तिथि पर जिस निवेशक के पास LIC का 1 शेयर होगा, उसे बदले में 1 अतिरिक्त शेयर मुफ्त मिलेगा। इस बड़े फैसले के लिए LIC अपने रिजर्व फंड से ₹6,324.99 करोड़ से अधिक की राशि का उपयोग करेगी। ₹5 लाख करोड़ से अधिक के मार्केट कैप वाली इस सरकारी कंपनी का यह कदम शेयरधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है।

LIC के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आज दोपहर 4:00 बजे शुरू हुई और शाम 6:15 बजे इस बड़े फैसले के साथ संपन्न हुई। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर सेबी (SEBI) को सूचित किया है कि वह अपने शेयरधारकों को निवेश के बदले इनाम देने जा रही है।

यह भी पढ़े : AMC Stocks Outlook: सिप कल्चर से बढ़ रही एएमसी कंपनियों की वैल्यूएशन, कहां हैं निवेश के मौके?

क्या है 1:1 बोनस का गणित?

बोर्ड ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर को मंजूरी दी है। यदि आपके पास LIC के 100 शेयर हैं, तो बोनस के बाद आपके पास कुल 200 शेयर हो जाएंगे। ये बोनस शेयर ₹10 की फेस वैल्यू वाले होंगे। इसके लिए कंपनी अपने 31 दिसंबर 2025 तक के उपलब्ध ‘रिजर्व और सरप्लस’ (Reserves & Surplus) खाते से ₹6,324.99 करोड़ का पूंजीकरण (Capitalization) करेगी।

शेयरधारकों के लिए क्यों है यह खास?

LIC का आईपीओ (IPO) आने के बाद यह पहला मौका है जब कंपनी ने बोनस शेयर देने का फैसला किया है।

– बोनस शेयर जारी होने से बाजार में शेयरों की संख्या बढ़ जाएगी, जिससे छोटे निवेशकों के लिए इसमें ट्रेडिंग करना आसान होगा।

– सरकारी कंपनी द्वारा बोनस देना यह दर्शाता है कि कंपनी की स्थिति मजबूत है और वह अपने मुनाफे को निवेशकों के साथ बांटना चाहती है।

यह भी पढ़े : Solar Industries Share Price Target : गोल्डमैन सैक्स का Solar Industries पर भरोसा बरकरार, प्रति शेयर 5000 रुपये तक कमाई का मौका

LIC शेयर का ताजा हाल

LIC का मार्केट कैप वर्तमान में ₹5 लाख करोड़ के पार है। पिछले 3 सालों में इसके शेयरों ने करीब 46.84% एब्सोल्यूट का रिटर्न दिया है, हालांकि 2026 में अब तक इसमें लगभग 6% की गिरावट देखी गई है। आज सोमवार को शेयर 804.25 के स्तर पर बंद हुआ था।