Gaurang Shah Top Picks: 12 महीने में कमाई का मौका देगा Ashok Leyland! मार्केट गुरु से जानें टारगेट
Last Updated on April 13, 2026 21:41, PM by Pawan
Gaurang Shah Top Picks: स्टॉक मार्केट में अक्सर उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है। इस दौरान बाजार में कई शेयरों में तेजी तो कई में सुस्ती देखी जाती है। स्टॉक market news के खास शो में मार्केट के दिग्गज एक्सपर्ट गौरांग शाह(Gaurang Shah ) ने निवेश के लिए एक खास शेयर में पैसा लगाने की राय दी है। उन्होंने महारथी स्टॉक के बारे में जानकारी दी। जिस शेयर में निवेश की सलाह दी है उसका नाम Ashok Leyland Share है। एक्सपर्ट ने इस शेयर में निवेश को लेकर Share Price Target के साथ रणनीति भी बताई है।
Also Read: Ashok Leyland Share में कहां पर हैं कमाई के मौके? दिग्गज एक्सपर्ट गौरांग शाह से जानिए टारगेट
Gaurang Shah Top Picks: Ashok Leyland में एक करेक्शन आया
Also Read: Operation Sindoor: बाज़ार पर कितना असर? मार्केट गुरु गौरांग शाह की बड़ी बात
मार्केट गुरु गौरांग शाह ने कहा ऑटो क्षेत्र से जुड़ी हुई कमर्शियल वाहन बनाने वाली कंपनी Ashok Leyland में एक करेक्शन आया है। यहां अगर आप महीने दर महीने बिक्री के आंकड़े देखें तो वहां पर सकारात्मक स्तर स्टॉक ऊपर की तरफ आता हुआ दिखा है। नतीजे अभी अगर आप पिछली वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे देखें तो बहुत ही सकारात्मक आए थे। कुछ मापदंड पर हमारा जो अनुमान था उससे बेहतर आए थे। ऐसे में उसी आधार पर अगर हम चौथी तिमाही के नतीजे का अनुमान लगाएं तो बेहतर आंकड़े आने की उम्मीद है। उन्होंने लंबी अवधि के लिए अशोक लेलैंड पर खरीदारी की राय दी। मार्केट गुरु गौरांग शाह ने Ashok Leyland स्टॉक को लेकर 245 का टारगेट बताया। जिसके लिए अवधि 12 माह बताई।
Gaurang Shah Top Picks: Ashok Leyland Ltd शेयर प्राइस
बीएसई की वेबसाइट के अनुसार, Ashok Leyland Ltd का स्टॉक 13 अप्रैल 2026, सोमवार को 172.50 के लेवल पर खुला।
शेयर का हाई 174 रहा। जबकि इसका लो 170 रहा। स्टॉक के 52 वीक का हाई 215 है और 52 वीक का लो 103 है। बीएसई की वेबसाइट के अनुसार, 13 अप्रैल 2026 को कंपनी का मार्केट कैप 1,01,089.04 करोड़ रुपये है। कंपनी ऑटो सेक्टर से जुड़ी है। जो कई तरह के वाहन बनाती है।
(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। स्टॉक market news अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)
