stock market
Stocks News: शेयर ने इस साल अब तक दिया निगेटिव रिटर्न- रेखा झुनझुनवाला के निवेश में  4% से अधिक की बढ़ोतरी

Stocks News: शेयर ने इस साल अब तक दिया निगेटिव रिटर्न- रेखा झुनझुनवाला के निवेश में 4% से अधिक की बढ़ोतरी

Last Updated on April 18, 2026 23:27, PM by Pawan

रेखा झुनझुनवाला के पास लगभग 25 से 27 लिस्डेट कंपनियों में निवेश मौजूद है। उनके पोर्टफोलियो की कुल वेल्यू बाजार भाव के अनुसार करीब 42000 करोड़ रुपये से लेकर 50000 करोड़ रुपये से अधिक तक आंका जाती है, जो शेयर बाजार की दैनिक चाल के साथ लगातार बदलता रहता है। रेखा झुनझुनवाला ने मार्च तिमाही में Metro Brands के स्टॉक्स में अपना निवेश बढ़ा दिया है।

अब रेखा झुनझुनवाला के पास Metro Brands में 14.4 फीसदी की हिस्सेदारी हो गई है।मार्च तिमांही में दिग्गज निवेशक ने इस शेयर में 4.8 फीसदी की हिस्सेदारी बढ़ाई है। कंपनी में अब रेखा झुनझुनवाला का कुल निवेश 4,186.5 करोड़ रुपये का हो गया है। दिसंबर तिमाही में कपनी में हिस्सेदारी 9.6 फीसदी पर थी।

कंपनी का मुनाफा बढ़ा

कंपनी ने वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में अपनी आय में साल-दर-साल 15 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की, जो 811 करोड़ तक पहुंच गई है। मुनाफे के मोर्चे पर Metro Brands ने अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में साल-दर-साल 37 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की। यह दिसंबर तिमाही में बढ़कर 130 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 95 करोड़ रुपये पर था।

शेयर का प्रदर्शन

Metro Brands Ltd के शेयर ने पिछले 5 साल में अपने निवेशकों को 127.23 फीसदी की रिटर्न दिया है। हालांकि पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 2.29 फीसदी की गिरावट रही है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर में 8.88 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

Disclaimer: यहां शेयर को लेकर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई है। यह स्टॉक market news के अपने विचार नहीं हैं। स्टॉक market news अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।