stock market
Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन गोल्ड फीका तो चमकी चांदी, चेक करें 10 बड़े शहरों में 24 से 18 कैरट सोने के भाव

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन गोल्ड फीका तो चमकी चांदी, चेक करें 10 बड़े शहरों में 24 से 18 कैरट सोने के भाव

Last Updated on May 2, 2026 8:07, AM by Pawan

Gold Rate Today In India: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग के चलते वैश्विक मार्केट में फैली अनिश्चितता के बीच आज 2 मई को गोल्ड की चमक फीकी पड़ी है। एक दिन की तेजी की तेजी के बाद आज लगातार दूसरे दिन गोल्ड सस्ता हुआ है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला दस ग्राम गोल्ड आज ₹10 और 22 कैरट वाला गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है। लगातार दो दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹2360 और 22 कैरट वाला ₹2160 नीचे आया। अब चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद दिल्ली में लगातार दूसरे दिन यह महंगी हुई है और इन दो दिनों में एक किलो चांदी ₹5,100 ऊपर चढ़ी है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं…

शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,50,420 ₹1,37,990 ₹1,12,830
मुंबई ₹1,50,370 ₹1,37,840 ₹1,12,780
कोलकाता ₹1,50,370 ₹1,37,840 ₹1,12,780
चेन्नई ₹1,51,850 ₹1,39,190 ₹1,16,090
बेंगलुरु ₹1,50,370 ₹1,37,840 ₹1,12,780
हैदराबाद ₹1,50,370 ₹1,37,840 ₹1,12,780
लखनऊ ₹1,50,420 ₹1,37,990 ₹1,12,830
पटना ₹1,50,420 ₹1,37,890 ₹1,12,830
जयपुर ₹1,50,420 ₹1,37,990 ₹1,12,830
अहमदाबाद ₹1,50,420 ₹1,37,890 ₹1,12,830

दो दिनों की गिरावट के बाद लगातार दूसरे दिन चमकी चांदी

चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज लगातार दूसरे दिन इसके भाव कम हुए हैं। लगातार दो दिनों में ₹10 हजार की गिरावट के बाद लगातार दो दिनों में एक किलो चांदी ₹5,100 महंगी हुई है। आज की बात करें तो दिल्ली में यह प्रति किग्रा ₹100 महंगी होकर ₹2,55,100 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,64,900 है यानी चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही है।

आगे कैसी रहेगी गोल्ड की चाल?

गोल्डमैन सैक्स का कहना है कि दुनिया के केंद्रीय बैंकों की गोल्ड की खरीदारी और अमेरिका में इंटरेस्ट रेट घटने की उम्मीद से गोल्ड में तेजी आएगी। हालांकि, गोल्डमैन सैक्स ने शॉर्ट टर्म में गोल्ड में नरमी का अनुमान जताया है। गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि इस साल के आखिरी तक गोल्ड का प्राइस 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम (5,400 डॉलर प्रति औंस) तक पहुंच जाएगा।

6 महीने में विदेश से अपना 104 टन सोना लाया RBI, क्या कीमतों पर दिखेगा असर?

Gold Price Outlook: गोल्ड अगले 8 महीनों में 1.63 लाख रुपये के पार होगा, जानिए गोल्डमैन सैक्स ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा है

डिस्क्लेमर: stock market news.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को stock market news की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।