stock market
Stocks to Watch: 5 मई को फोकस में रहेंगे ये 11 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल

Stocks to Watch: 5 मई को फोकस में रहेंगे ये 11 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल

(ADS) Video देखने के लिए Click करे

Last Updated on May 4, 2026 21:20, PM by Pawan

Stocks to Watch: मंगलवार 5 मई को शेयर बाजार में कई बड़े स्टॉक्स पर नजर रहने वाली है। इनमें तिमाही नतीजों और बड़े अपडेट्स के चलते बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है। कुछ कंपनियों ने शानदार मुनाफा दिखाया है, तो कुछ को घाटे का झटका लगा है। साथ ही डिविडेंड और नए ऑर्डर जैसे ट्रिगर भी सामने आए हैं। ऐसे में इन 11 स्टॉक्स में मंगलवार को खास मूवमेंट देखने को मिल सकता है।

1. Tata Chemicals Ltd

टाटा ग्रुप की Tata Chemicals को मार्च तिमाही में बड़ा झटका लगा और कंपनी का घाटा बढ़कर ₹2,132 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹56 करोड़ था। कंपनी ने बताया कि सोडा ऐश की कमजोर कीमतों से प्रदर्शन प्रभावित हुआ। घाटे के बावजूद कंपनी ने ₹11 के डिविडेंड का ऐलान किया है।

2. Tata Technologies

टाटा ग्रुप की Tata Technologies ने मार्च तिमाही में स्थिर प्रदर्शन किया है, जहां मुनाफा 8.1% बढ़कर ₹204 करोड़ और रेवेन्यू 22.3% बढ़कर ₹1,572.2 करोड़ हो गया। हालांकि मार्जिन में सालाना आधार पर हल्की कमी आई, लेकिन अलग-अलग सेगमेंट्स में मजबूत मांग बनी रही। कंपनी ₹11.70 का डिविडेंड देगी।

3. Afcons Infrastructure

इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Afcons Infrastructure ने अप्रैल महीने में ₹373 करोड़ के नए ऑर्डर हासिल किए हैं। कंपनी ने बताया कि ये ऑर्डर अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर और मेट्रो बिजनेस से जुड़े हैं, जिनमें EPC कॉन्ट्रैक्ट्स और टनल बोरिंग मशीन (TBM) के जरिए टनलिंग का काम शामिल है।

4. Petronet LNG

LNG और गैस सेक्टर की कंपनी Petronet LNG ने मार्च तिमाही में तिमाही आधार पर मजबूत प्रदर्शन दिखाया है। रेवेन्यू घटने के बावजूद मुनाफा 57.7% बढ़कर ₹1,338 करोड़ हो गया। वहीं EBITDA भी 55.3% उछलकर ₹1,861.6 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले क्वार्टर में ₹1,199 करोड़ था।

5. Sobha Ltd

रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी Sobha Ltd ने मार्च तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया। कंसोलिडेटेड मुनाफा 124% बढ़कर ₹92 करोड़ हो गया और रेवेन्यू 60.2% बढ़कर ₹1,908 करोड़ पहुंच गया। वहीं EBITDA 62% बढ़कर ₹152 करोड़ रहा। मार्जिन 8% पर स्थिर रहा।

6. Jindal Stainless Ltd

स्टेनलेस स्टील बनाने वाली कंपनी Jindal Stainless Ltd ने मार्च तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया। कंसोलिडेटेड मुनाफा 43% बढ़कर ₹844 करोड़ हो गया और रेवेन्यू 11.2% बढ़कर ₹11,337.2 करोड़ पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की तैयार स्टील की बिक्री 6,41,743 टन रही। कंपनी 4 रुपये का डिविडेंड भी देगी।

7. KEI Industries Ltd

केबल और वायर बनाने वाली कंपनी KEI Industries Ltd ने मार्च तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया। मुनाफा 25.5% बढ़कर ₹284 करोड़ और रेवेन्यू 19.3% बढ़कर ₹3,476.3 करोड़ हो गया। इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्रियल सेगमेंट में मजबूत मांग और बेहतर एक्जीक्यूशन से ग्रोथ को सहारा मिला।

8. L.G. Balakrishnan & Bros Ltd

ऑटो कंपोनेंट्स सेक्टर की कंपनी L.G. Balakrishnan & Bros Ltd ने मार्च तिमाही में मिला-जुला प्रदर्शन किया। इसका मुनाफा 17% घटकर ₹70 करोड़ रह गया, लेकिन रेवेन्यू 21.8% बढ़कर ₹815 करोड़ पहुंच गया। वहीं EBITDA 13.2% बढ़कर ₹115.5 करोड़ रहा। हालांकि ऑपरेटिंग मार्जिन घटकर 14.17% रह गया।

9. Computer Age Management Services Ltd (CAMS)

म्यूचुअल फंड के लिए रजिस्ट्रार और ट्रांसफर एजेंट का काम करने वाली कंपनी CAMS ने मार्च तिमाही में ठीक ठाक प्रदर्शन किया। इसका मुनाफा 10.9% बढ़कर ₹126 करोड़ और रेवेन्यू 11% बढ़कर ₹395.2 करोड़ हो गया। वहीं EBITDA 14.9% बढ़कर ₹183.1 करोड़ रहा और मार्जिन भी बढ़कर 46.3% हो गया।

10. Manappuram Finance Ltd

गोल्ड लोन देने वाली कंपनी Manappuram Finance Ltd ने मार्च तिमाही में जोरदार वापसी की। कंसोलिडेटेड मुनाफा ₹404 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में ₹191 करोड़ का नुकसान था। वहीं नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 2.6% बढ़कर ₹1,504.3 करोड़ हो गई, जो पहले ₹1,465.6 करोड़ थी।

11. Wockhardt Ltd

फार्मा कंपनी Wockhardt Ltd ने मार्च तिमाही में ₹45 करोड़ के नुकसान से निकलकर ₹164 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया। रेवेन्यू 30% बढ़कर ₹965 करोड़ हो गया। वहीं EBITDA ₹64 करोड़ से बढ़कर ₹225 करोड़ पहुंचा और ऑपरेटिंग मार्जिन 8.6% से बढ़कर 23.3% हो गया।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। stock market news की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।