पश्चिम बंगाल में TMC के हार का मेसी कनेक्शन! फैन्स ने शेयर किया मजेदार पॉलिटिकल थ्योरी
Last Updated on May 4, 2026 23:28, PM by Pawan
पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव 2026 में तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में हार मिली है। वहीं राज्य में पहली बार बीजेपी अपनी सरकार बनाने जा रही है। वहीं तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद सोशल मीडिया पर लियोनेल मेसी को लेकर एक मजेदार पॉलिटिकल थ्योरी फिर से चर्चा में आ गई है। सोशल मीडिया पर लोग मजाक में कह रहे हैं कि जब भी अर्जेंटीना के यह स्टार खिलाड़ी राज्य में आते हैं, तो वहां की मौजूदा सरकार सत्ता से बाहर हो जाती है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्ट
सोशल मीडिया पर ये दावा “वेस्ट बंगाल प्रीमियर लीग” नाम के एक वायरल मीम से जुड़ा है। इस पोस्ट में राज्य की राजनीति को फुटबॉल के अंदाज में दिखाया गया है। इस पोस्ट में बताया गया कि, 2011 में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) को तृणमूल कांग्रेस से हार मिली थी, जिससे लेफ्ट फ्रंट का 34 साल का शासन खत्म हो गया। इस घटना को मजाकिया अंदाज में “CPIM 0–1 TMC, गोल: मेसी का असिस्ट” कहा गया है। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
साल 2011 में आए थे मेस्सी
लियोनेल मेसी सितंबर 2011 में कोलकाता आए थे, जो ममता बनर्जी के सत्ता में आने और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सवादी) के लंबे शासन के खत्म होने के कुछ महीनों बाद की बात है। उस समय अर्जेंटीना की टीम ने कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (साल्ट लेक स्टेडियम) में वेनेजुएला के खिलाफ एक फ्रेंडली मैच खेला, जिसे करीब एक लाख लोगों ने देखा और अर्जेंटीना ने 1-0 से जीत हासिल की। कई लोगों के लिए 2011 सिर्फ राजनीति का बदलाव नहीं था, बल्कि वह साल भी था जब कोलकाता शहर मेसी से जुड़ गया। इसके बाद लोग मजाक में लियोनेल मेसी का कोलकाता आना राज्य में लंबे समय से चल रहे “अजेय” शासन के अंत से प्रतीकात्मक रूप से जोड़ने लगे।
WEST BENGAL PREMIER LEAGUE
2011: CPIM 0-1 TMC. Goal: Messi assist.
2026: TMC 0-1 BJP. Goal: Messi assist.
Messi’s record: 2 games, 2 titles decided, 0 minutes played.
Relegation zone: Whoever governs when he lands. pic.twitter.com/KUZUvd0zzl
— Anushka Debgupta (@anoooooska) May 4, 2026
साल 2025 में मेस्सी का बंगाल में दौरा
2011 के बाद साल 2025 में लियोनेल मेसी 14 साल बाद तीन दिन के दौरे पर भारत लौटे हैं, जिसमें कोलकाता में भी उनके कार्यक्रम शामिल थे। इस बार सोशल मीडिया पर लोगों ने पुराने मजाक को आगे बढ़ाकर नया मीम बना दिया है। इसमें कहा जा रहा है कि “2026: तृणमूल कांग्रेस 0–1 भारतीय जनता पार्टी, गोल: लियोनेल मेसी की मदद।” । लोग मजाक में ये भी कह रहे हैं कि जो भी पार्टी सत्ता में आती है, उसे बाद में “पॉलिटिकल रेलिगेशन जोन” में जाने का खतरा बना रहता है।
साल 2025 में लियोनेल मेसी जब कोलकाता आए थे तो उनको देखने के लिए एक बार फिर भारी भीड़ उमड़ी आई थी। वहीं राजनीतिक चर्चा भी तेज हो गई। हालांकि कई फैंस ने शिकायत की कि युवा भारती स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मेसी के होने वाले कार्यक्रम के लिए उन्होंने हजारों रुपये खर्च किए, फिर भी उन्हें मेसी की एक झलक तक नहीं मिल पाई। टीएमसी के हार के बाद से सोशल मीडिया पर कई फनी मीम्स वायरल हो रहे हैं।

