stock-markett.online
₹149 का IPO, ₹283 पर लिस्टिंग, 1 दिन में 90% मुनाफे के बाद धड़ाधड़ अपर सर्किट छू रहा यह शेयर
₹149 का IPO, ₹283 पर लिस्टिंग, 1 दिन में 90% मुनाफे के बाद धड़ाधड़ अपर सर्किट छू रहा यह शेयर

₹149 का IPO, ₹283 पर लिस्टिंग, 1 दिन में 90% मुनाफे के बाद धड़ाधड़ अपर सर्किट छू रहा यह शेयर

शेयर मार्केट में सुस्ती के बीच कुछ आईपीओ निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा दे रहे हैं। इसी में एक आईपीओ मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड (Merritronix Ltd) का शेयर है। एसएमई सेगमेंट से यह आईपीओ पिछले हफ्ते ही शेयर मार्केट में जबरदस्त मुनाफे के साथ लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग के बाद से इसमें लगातार अपर सर्किट लग रहा है। यह शेयर अभी तक निवेशकों को आईपीओ प्राइस के मुताबिक दोगुने से ज्यादा रिटर्न दे चुका है।

मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड का आईपीओ 1 जून को खुला था और 3 जून को बंद हो गया था। इसका आईपीओ प्राइस 149 रुपये तय हुआ था। यह आईपीओ 8 जून को 283 रुपये पर लिस्ट हुआ था। यानी लिस्टिंग पर एक ही दिन में इसने निवेशकों को 90 फीसदी मुनाफा दिया था। लिस्टिंग के बाद से इसमें लगातार 5 फीसदी का अपर सर्किट लग रहा है।

3 दिन में दोगुने से ज्यादा रिटर्न

यह शेयर अब तक 3 दिनों में निवेशकों को दोगुने से ज्यादा रिटर्न दे चुका है। 8 जून को 90% लिस्टिंग के बाद इसमें 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा था और उस दिन यह शेयर 297.25 रुपये पर बंद हुआ था। इसके बाद 9 जून को और फिर आज यानी 10 जून को भी इसमें अपर सर्किट लगा। आज बुधवार को यह शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ 327.70 रुपये पर है। ऐसे में यह 3 दिन में आईपीओ प्राइस के मुकाबले 120% यानी दोगुने से ज्यादा रिटर्न दे चुका है।

क्या करती है कंपनी?

कंपनी की स्थापना अक्टूबर 1988 को हुई थी। यह एक इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग (ESDM) कंपनी है। यह कंपनी डिफेंस, एयरोस्पेस, टेलीकॉम और इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए इलेक्ट्रॉनिक असेंबली में विशेषज्ञता रखती है। यह कंपोनेंट सोर्सिंग, पीसीबी असेंबली, सिस्टम इंटीग्रेशन, टेस्टिंग, बॉक्स-बिल्डिंग आदि की डिलीवरी सहित B2B सेवाएं देती है। कंपनी का मार्केट कैप 572.98 करोड़ रुपये है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *