SpaceX IPO Stock Price : स्पेसएक्स की शानदार लिस्टिंग, आईपीओ प्राइस से 11% प्रीमियम पर हुआ लिस्ट
एलन मस्क की कंपनी SpaceX ने शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग हुई है। कंपनी के शेयर नैस्डैक (Nasdaq) पर कारोबार शुरू होते ही 150 डॉलर प्रति शेयर पर खुले, जबकि आईपीओ (IPO) में इसका इश्यू प्राइस 135 डॉलर प्रति शेयर तय किया गया था। यानी लिस्टिंग के समय ही शेयर अपने आईपीओ प्राइस से 11% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है।
इस मजबूत शुरुआत से साफ है कि निवेशकों में SpaceX को लेकर जबरदस्त उत्साह है। रॉकेट लॉन्च, सैटेलाइट सेवाओं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े कारोबार के कारण कंपनी को बाजार से अच्छा समर्थन मिला है। कारोबार शुरू होने से पहले ही संकेत मिल रहे थे कि शेयर करीब 151 डॉलर पर खुल सकते हैं, जो आईपीओ कीमत से लगभग 12% अधिक है।
विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशक SpaceX के भविष्य के विकास और एलन मस्क के नेतृत्व पर भरोसा जता रहे हैं। यही वजह है कि कंपनी के शेयरों के लिए इतनी मजबूत मांग देखने को मिली और निवेशक पहले ही दिन प्रीमियम कीमत चुकाने को तैयार दिखे।
(खबर अपडेट हो रही है..)

Leave a Reply