stock-markett.online
PSPCL Recruitment 2026: सहायक लाइनमैन के 6000 से ज्यादा पदों पर भर्ती का मौका, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई
PSPCL Recruitment 2026: सहायक लाइनमैन के 6000 से ज्यादा पदों पर भर्ती का मौका, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

PSPCL Recruitment 2026: सहायक लाइनमैन के 6000 से ज्यादा पदों पर भर्ती का मौका, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

PSPCL Recruitment 2026: पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने पंजाब में सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर पेश किया है। यह उन युवाओं के लिए शानदार अवसर है, जो 10वीं पास होने के साथ-साथ आईटीआई पास हैं और पंजाबी भाषा का ज्ञान रखते हैं। पीएसपीसीएल ने 6289 सहायक लाइनमैन के पदों भर्ती की घोषणा की है। इसके लिए पंजाब इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर ऑनलाइन अधिसूचना देख सकते हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 जून 2026 से शुरू होंगे।

पीएसपीसीएल में दो विज्ञापनों के जरिए होंगी 6289 भर्तियां

पीएसपीसीएल भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 6,289 रिक्तियां भरी जाएंगी। विभाग ने इसके लिए दो अलग-अलग भर्ती विज्ञापन (CRA 317/2026 और CRA 318/2026) जारी किए हैं। सीआरए 317/2026 में 3,289 और सीआरए 318/2026 में 3,000 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

कौन कर सकता है पीएसपीसीएल भर्ती के लिए आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है। साथ ही, लाइनमैन ट्रेड में आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट या नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) होना जरूरी है। इसके अलाया एक बेहद महत्वपूर्ण शर्त यह है कि उम्मीदवार ने 10वीं कक्षा में पंजाबी एक विषय के रूप में जरूर पढ़ी हो और उसमें पास हुआ हो।

आयु सीमा : इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है। पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों (SC, BC, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिकों) को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

कैसे होगा चयन?

असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा :

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले एक कंप्यूटर आधारित या लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। इसमें ऑब्जेक्टिव प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को उनके ओरिजिनल सर्टिफिकेट्स की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
  • अंतिम चयन से पहले शारीरिक रूप से फिट होने का मेडिकल सर्टिफिकेट जरूरी होगा।

आवेदन शुल्क कितना है?

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,416 रुपये + बैंक बतौर आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी एवं पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों से 885 रुपये + बैंक शुल्क लिया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले PSPCL की ऑफिशियल वेबसाइट pspcl.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए ‘Recruitment’ या ‘Public Notices’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  • यहां आपको CRA 317/2026 और CRA 318/2026 के लिंक दिखाई देंगे।
  • अपनी पात्रता के अनुसार लिंक पर क्लिक करें और ‘New Registration’ करें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां (नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता आदि) बिल्कुल सही-सही भरें।
  • अपने जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  • फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *