stock-markett.online
Market trend : निफ्टी में जल्द ही 23550 का लेवल मुमकिन, आज इन दो शेयरों में हो सकती है अच्छी कमाई
Market trend : निफ्टी में जल्द ही 23550 का लेवल मुमकिन, आज इन दो शेयरों में हो सकती है अच्छी कमाई

Market trend : निफ्टी में जल्द ही 23550 का लेवल मुमकिन, आज इन दो शेयरों में हो सकती है अच्छी कमाई

Market trend : ईरान के साथ समझौते पर ट्रंप के एलान से क्रूड 5 फीसदी गिरकर 90 डॉलर के नीचे फिसल गया है। इससे दुनिया भर के बाजारों में जश्न का माहौल है। शुरुआती कारोबार में गिफ्ट निफ्टी में 150 अंकों का उछाल देखने को मिला है। एशिया में निक्केई 4% तो कॉस्पी 8% ऊपर भाग गए हैं। वहीं अमेरिकी इंडेक्स में भी 2.5 फीसदी की जोरदार तेजी रही है। इस बीच महंगाई ज्यादा बढ़ने का डर कम होने से सोने और चांदी में जोरदार तेजी आई है। सोना 3% से ज्यादा उछलकर 4200 डॉलर के पार निकला है। वहीं चांदी भी 7% चढ़कर 67 डॉलर के करीब आ गई है। US बॉन्ड यील्ड में भी नरमी आई है। ऐसे में आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल,आइए डालते हैं नजर।

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 23285-23351 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 23418-23473/23556 पर है। इसके लिए पहला बेस 22966-23041 पर और बड़ा बेस 22767/22831-22909 पर है। उम्मीद के मुताबिक कल पूरे दिन रजिस्टेंस-1 और बेस-1 की रेंज में रहा। 23067 का बेस-1 स्तर बिल्कुल सटीक साबित हुआ। FIIs की बिकवाली पिछले 2 सत्रों से कुछ कम रही है। इंडेक्स फ्यूचर्स में शॉर्ट कवरिंग जारी है। नेट शॉर्ट घटकर अब 2.66 लाख पर आ गए हैं। 23300-23400-23500 जोन में कॉल राइटर्स हावी हैं। 23200-23100-23000 जोन पर पुट राइटर्स जमे हैं।

US ने पहले ईरान को चेतावनी दी,बाद में कार्रवाई टाली। दोनों ही हालात में कच्चे तेल में नरमी रही। कच्चा तेल अब $90 के नीचे है। यह बाजार के लिए राहत की बात है। निफ्टी के लिए 10DEMA की ओर बढ़ने की संभावना मजबूत दिख रही है। फिलहाल लेवल-टू-लेवल ट्रेडिंग बेहतर रणनीति रहेगी। रजिस्टेंस-1 सबसे बड़ी बाधा है। रजिस्टेंस-1 के ऊपर टिका रहा तो 23418 (10DEMA) का लक्ष्य संभव है। 23418 के ऊपर रजिस्टेंस-2 की राह खुलेगी,23556 (20DEMA) पर नजर रहे। यही मौजूदा सेटअप का बड़ा लक्ष्य है। 23556 के ऊपर शॉर्ट कवरिंग तेज हो सकती है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार की राय है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 55548-55623 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 55881-56110-56231 पर है। इसके लिए पहला बेस 54511/54610-54821 पर और बड़ा बेस 54040-54181 पर है। अनुमान के मुताबिक बेस-1 के ऊपर शानदार तेजी दिखाई दी। रजिस्टेंस-1 तक का लक्ष्य हासिल किया। क्रूड $90 के नीचे आ गया है। यह बैंक निफ्टी के लिए बड़ा पॉजिटिव है। खासकर PSU बैकों को ज्यादा फायदा मिल सकता है। प्राइवेट बैंक पहले से मजबूत बने हुए हैं। इस बार ICICI बैंक बाजार की अगुवाई कर रहा है। SBI ने 1000 रुपए के ऊपर मजबूती दिखाई है। HDFC बैंक में भी रिवर्सल के संकेत हैं। 55500 पहला बड़ा कॉल राइटर्स का जोन है। 55800-56100 पर 100DEMA और 200DEMA की अहम बाधा है।

रेजिस्टेंस-1 के पास लॉन्ग पोजिशन को चेक करें। रेजिस्टेंस-1 पार होने की संभावना मजबूत है। रेजिस्टेंस-1 के ऊपर बैंक निफ्टी का अगला लक्ष्य रजिस्टेंस-2 होगा। इसके बाद 56231 का स्तर भी संभव है। फिलहाल शॉर्टिंग का कोई विचार नहीं है। हर गिरावट पर खरीदारी की रणनीति बेहतर होगी। 54511-54181 का जोन मजबूत मध्यम अवधि का बेस है। इस जोन के ऊपर ट्रेंड बुलिश बना रहेगा।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

चकाचक चार्ट वाले शेयर

चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं Prakashgaba.com के प्रकाश गाबा। इनकी ह्युंडई (Hyundai) में 1920 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 200 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, अदाणी पोर्ट्स में इनकी 1820 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 1750 रुपए का टारगेट के लिए बिकवाली की सलाह होगी।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *