stock-markett.online
Hexagon Nutrition IPO Listing: डेब्य के साथ निवेशकों को मिला 10% प्रीमियम का तोहफा, हर लॉट पर हुई 1,400 रुपये तक की कमाई
Hexagon Nutrition IPO Listing: डेब्य के साथ निवेशकों को मिला 10% प्रीमियम का तोहफा, हर लॉट पर हुई 1,400 रुपये तक की कमाई

Hexagon Nutrition IPO Listing: डेब्य के साथ निवेशकों को मिला 10% प्रीमियम का तोहफा, हर लॉट पर हुई 1,400 रुपये तक की कमाई

Hexagon Nutrition IPO Listing: आईपीओ ने शेयर बाजार में अपनी शुरुआत प्रीमियम के साथ की है। कंपनी के शेयर शुक्रवार, 12 जून 2026 को भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट हुए और लिस्टिंग के साथ ही निवेशकों को हर शेयर 7.22 फीसदी का मुनाफा मिला। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंजों पर कारोबार के लिए उपलब्ध हुए। आईपीओ के दौरान निवेशकों की ओर से मिले मजबूत रिस्पॉन्स और ग्रे मार्केट में बने पॉजिटिव संकेतों के बीच बाजार को शेयर की प्रीमियम लिस्टिंग की उम्मीद थी, जो आखिरकार सही साबित हुई। लिस्टिंग के समय कंपनी के शेयर अपने इश्यू प्राइस 45 रुपये के मुकाबले 7.22 फीसदी प्रीमियम पर खुले थे। इससे निवेशकों को प्रति शेयर 3.25 रुपये का लिस्टिंग गेन हासिल हुआ। हालांकि, प्राइस सेटल होने तक शेयर 10 फीसदी प्रीमियम के आसपास पहुंच गया था। यानी निवेशकों को तब तक हर शेयर पर 4.20 रुपये का मुनाफा हुआ।

निवेशकों के बीच क्यों था उत्साह?

Hexagon Nutrition का आईपीओ 5 जून से 9 जून 2026 तक खुला था। इश्यू को निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, जबकि शेयर आवंटन (Allotment) 10 जून को पूरा किया गया। इसके बाद बाजार की नजरें लिस्टिंग पर टिकी थीं। लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में भी शेयरों को सकारात्मक प्रीमियम मिल रहा था, जिससे संकेत मिल रहे थे कि शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत कर सकता है। ऐसा होता दिखा भी, 3.25 रुपये के प्रीमियम पर लिस्टिंग के साथ कंपनी के शेयर 48.25 रुपये (Hexagon Nutrition Share Price) पर खुले थे। हालांकि, लिस्टिंग के साथ इश्यू 10 फीसदी के प्रीमियम यानी तकरीबन 4.20 रुपये के साथ 49.20 पर ट्रेड करने लगा।

कितना मिला था सब्सक्रिप्शन?

इश्यू को कुल 54.68 गुना सब्सक्राइब किया गया। इसमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी bNII कैटेगरी की थी जिन्होंने 183.16 गुना दांव लगाया था। इससे इतर, रिटेल निवेशकों की बात करें तो उसमें 26.85 गुना सब्सक्राइन मिला। QIB कैटेगरी ने इश्यू को कुल 19.77 गुना सब्सक्राइब किया। यानी इश्यू को निवेशकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

क्या थे GMP के संकेत?

ग्रे मार्केट पर आईपीओ 6.11 फीसदी उछलकर 2.75 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। यानी लिस्टिंग के साथ निवेशकों को हर शेयर पर 2.75 रुपये और हर लॉट पर 915 रुपये की कमाई संभावित है। जीएमपी का यह आंकड़ा पिछले तीन दिनों से समान है।

आईपीओ के बारे में

IPO के जरिये Hexagon Nutrition 139 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल यानी OFS था। इश्यू के लिए कंपनी ने 42 रुपये से 45 रुपये का प्राइस बैंड तय किया। इससे इतर, इश्यू के एक लॉट में 333 शेयर शामिल किए गए।

यह भी पढ़ें- Stocks to Watch Today 12 June: Vedanta, Lenskart, Infosys समेत इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर, दिख सकती है अच्छी मूवमेंट

कंपनी के फंडामेंटल्स ने बढ़ाया भरोसा

Hexagon Nutrition की वित्तीय स्थिति में पिछले कुछ वर्षों में सुधार देखने को मिला है। कंपनी ने मुनाफे और मार्जिन दोनों मोर्चों पर बेहतर प्रदर्शन किया है। साथ ही कंपनी का कर्ज स्तर अपेक्षाकृत कम है, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ। कंपनी का वैल्यूएशन भी संतुलित माना गया था, जिसके चलते यह इश्यू केवल अल्पकालिक लिस्टिंग गेन के लिए ही नहीं बल्कि मध्यम और लंबी अवधि के निवेशकों के लिए भी आकर्षक नजर आया।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *