ET NOW MARKETS SUMMIT 2026 : LIC एमडी दिनेश पंत ने कहा – भारत की विकास कहानी पर LIC को भरोसा, Return Of Money से ज्यादा जरूरी Return On Money
LIC ने भारत की दीर्घकालिक आर्थिक विकास संभावनाओं पर भरोसा जताते हुए कहा है कि बाजार में आने वाले उतार-चढ़ाव और गिरावट निवेशकों के लिए अवसर साबित हो सकते हैं। ET NOW Markets Summit 2026 में LIC के MD ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत कैश फ्लो क्षमता देश की कंपनियों और समाज के मिले-जुली कोशिशों का नतीजा है। उन्होंने कहा, “पिछला साल हमारे लिए बेहद शानदार रहा। निवेश में लगातार वृद्धि देखने को मिली है और भारत की विकास गाथा मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। LIC की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (AUM) अब लगभग 60 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी हैं, जो देश के वित्तीय क्षेत्र में उसकी मजबूत मौजूदगी को दर्शाती हैं। पंत ने कहा कि कंपनी का लगभग 6 लाख करोड़ रुपये का सालाना कारोबा है, जिसमें हर साल करीब 10% की वृद्धि की उम्मीद है।
Return Of Money से ज्यादा जरूरी Return On Money
पंत ने बताया कि उसके कुल निवेश पोर्टफोलियो का लगभग 25-30% हिस्सा इक्विटी में निवेशित है। हालांकि, निवेशकों को सलाह देते हुए अधिकारी ने कहा कि कुल पोर्टफोलियो में 30% से अधिक इक्विटी निवेश को लेकर सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निवेशकों को केवल रिटर्न पर नहीं, बल्कि पूंजी की सुरक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि “रिटर्न ऑन मनी से ज्यादा महत्वपूर्ण रिटर्न ऑफ मनी है”।

Leave a Reply