stock-markett.online
‘सचिन-कोहली को भी…’,15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर डेल स्टेन की भविष्यवाणी ने मचाई सनसनी
‘सचिन-कोहली को भी…’,15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर डेल स्टेन की भविष्यवाणी ने मचाई सनसनी

‘सचिन-कोहली को भी…’,15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर डेल स्टेन की भविष्यवाणी ने मचाई सनसनी

आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से रनों का अंबाल लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में सही से कदम भी नहीं रखा है और पूरी दुनिया उनकी मुरीद हो गई है। राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन के कारण सिर्फ़ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। 15 साल की उम्र में वैभव की बल्लेबाजी देखकर खुद क्रिकेट के दिग्गज भी हैरान हैं। वहीं अब अपने समय के खतरनाक गेंदबाज रहे डेल स्टेन ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।

डेल स्टेन ने की बड़ी भविष्यवाणी

साउथ अफ्रीका के धाकड़ खिलाड़ियों में एक रहे डेल स्टेन ने टीम इंडिया के नए उभरते हुए स्टार वैभव सूर्यवंशी के लिए एक बड़ी बात कही है। डेल स्टेन का मानना है कि, अगर वैभव इसी तरह प्रदर्शन करते रहे, तो अपने करियर के अंत तक वह भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ियों सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसी बड़ी हस्तियों से भी ज्यादा उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। बता दें कि, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 776 रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में ऑरेंज कैप अपने नाम की। उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में भी जगह मिली है।

वैभव के मुरीद हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी

साउथ अफ्रीका20 के पांचवें सीजन से पहले मीडिया से बात करते हुए डेल स्टेन ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “वैभव सूर्यवंशी एक अलग ही स्तर के खिलाड़ी हैं। वह अपनी उम्र में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से भी बेहतर नजर आते हैं। उनके पास असाधारण प्रतिभा है और वह भारतीय क्रिकेट के लिए एक अनमोल हीरा साबित हो सकते हैं।” हालांकि, डेल स्टेन ने यह भी कहा कि इतनी कम उम्र में मिली सफलता के बीच वैभव की सही देखभाल और मार्गदर्शन बेहद जरूरी है। उनका मानना है कि यदि उन्हें सही माहौल और समर्थन मिलता रहा, तो वह लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट की बड़ी ताकत बन सकते हैं।

डेल स्टेन ने कहा, “जब आप सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे महान खिलाड़ियों को देखते हैं, तो मुझे लगता है कि वैभव सूर्यवंशी में उनसे भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की क्षमता है। अगर उनका विकास सही तरीके से किया गया, तो अपने करियर के अंत तक वह भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाड़ियों में शामिल हो सकते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि उनकी सही तरीके से देखभाल की जाए, उन्हें उचित मार्गदर्शन मिले और उन पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डाला जाए।”

साथ में दी ये चेतावनी

स्टेन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि युवा खिलाड़ी की सही देखरेख नहीं की गई, तो उसकी प्रतिभा को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने कहा, “अगर हम ऐसे खिलाड़ी का सही ध्यान नहीं रखेंगे, तो किसी न किसी मोड़ पर उसे खो भी सकते हैं।” आखिर ऐसी क्या खास बात है जिसने सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को क्रिकेट जगत में चर्चा का केंद्र बना दिया है? इस सवाल पर डेल स्टेन ने कहा कि वैभव की सबसे बड़ी ताकत उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और गेंद को जोरदार तरीके से खेलने की क्षमता है।

स्टेन ने कहा, “मैंने उन्हें भारत में खेलते हुए देखा है। यहां की पिचें बल्लेबाजी के लिए अच्छी होती हैं और मैदान भी कुछ हद तक छोटे होते हैं। वैभव ने इन परिस्थितियों का शानदार फायदा उठाया है। वह बेहद प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं और बड़े शॉट खेलने की खास क्षमता रखते हैं।”

विराट को लेकर कही ये बात

डेल स्टेन ने 37 वर्षीय विराट कोहली की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इतने सारे नए और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के आने के बावजूद विराट लगातार अपनी पहचान बनाए हुए हैं, जो उनकी महानता को दर्शाता है। स्टेन ने कहा, “मुझे लगता है कि खेल के प्रति विराट कोहली का नजरिया, खुद को तरोताजा बनाए रखने की क्षमता और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की उनकी इच्छा उन्हें खास बनाती है।” उन्होंने आगे कहा, “विराट के अंदर हमेशा खुद को बेहतर बनाने का जुनून दिखाई देता है। मेरे दौर के कई क्रिकेटरों में भी यही सोच थी और यही चीज उन्हें लंबे समय तक सफल बनाए रखती है।”

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *