stock-markett.online
Midcap Masala: MTAR Technology से HPCL तक, किन स्टॉक्स में दिख रहा दम, एक्‍सपर्ट से समझें कहां करें निवेश?
Midcap Masala: MTAR Technology से HPCL तक, किन स्टॉक्स में दिख रहा दम, एक्‍सपर्ट से समझें कहां करें निवेश?

Midcap Masala: MTAR Technology से HPCL तक, किन स्टॉक्स में दिख रहा दम, एक्‍सपर्ट से समझें कहां करें निवेश?

Midcap Masala: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को जोरदार शुरुआत देखने को मिली।यहां ग्‍लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतों ने निवेशकों का उत्साह बढ़ाया।इसकी वजह से सभी इंडेक्स हरे निशान में पहुंच गए। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने और संभावित समझौते की खबरों का ही असर था, कि दुनियाभर के शेयर बाजारों में खरीदारी लौटी।यहां एनर्जी गेनर्स एनर्जी स्पेस में काफी हद तक अच्छा खासा एक्शन भी देखने को मिला। ET NOW स्‍वदेश के खास कार्यक्रम मिडकैप मसाला में एक्सपर्ट्स ने जानकारी दी, कि Mtar Technology, GNG Electronics, CDSL, HPCL समेत किन स्टॉक्स में बन सकती है रणनीति? आइए जानते हैं यहां।

Also Read: Midcap Masala: बाजार की सपाट चाल के बीच मिडकैप चमके; Voltas, NAM-India समेत 3 स्टॉक्स पर 22% तक अपसाइड का अनुमान

Midcap Masala: लार्ज कैप प्राइवेट बैंकों में खरीदारी

Also Read: Midcap Masala: गोदरेज, DLF, थर्मैक्स समेत इन शेयरों पर आई एक्सपर्ट की राय, नोट कर लें टारगेट और स्टॉप लॉस

मार्केट एक्‍सपर्ट संतोष ने बताया, कि कुछ ट्रिगर्स ऐसे हैं जो जल्‍द इस बात का संकेत दे रहे हैं, कि शायद मार्केट अब निकलने के लिए तैयार है। यहां पहली चीज ये है कि क्रूड अब $90 के नीचे सेटल है। यहां कुछ ऐसे भी संकेत देखने को मिल रहे हैं, जिसे देखकर लगता है, कि शायद अब मार्केट निकलने के लिए तैयार है। यहां एफआई की तरफ से सेलिंग हुई है। लार्ज कैप स्टॉक खासतौर से लार्ज कैप प्राइवेट बैंकों में खरीदारी दिखी।

एक्‍सपर्ट ने यहां थोड़ी खरीदारी का रुख रखने की सलाह दी। इसके साथ ही एक स्टॉप लॉस मेंटेन करके चलने की सलाह दी। 23,150 का अगर थोड़ा सा पोजीशन दिया है तो 150, वरना 23,2000 का एक स्टॉप लॉस मेंटेन करके चलने की सलाह दी। उम्मीद जताई कि ओवर द वीकेंड कुछ पॉजिटिव डेवलपमेंट ही आए।

एक्‍सपर्ट ने उम्मीद जताते हुए कहा, कि डोनल्ड ट्रंप कुछ पॉजिटिव सरप्राइज दे सकते हैं। उनके बर्थडे पर और आगामी सोमवार को शायद मार्केट पॉजिटिव सेंटीमेंट के साथ खुले। ऐसे में व्यू थोड़ा सा पॉजिटिव साइड लग रहा है। हालांकि हमें नहीं पता, कि कब डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से किस तरह का स्टेटमेंट आ जाए। यहां पर व्यू बुलिश है।

Midcap Masala: मिडकैप एक्शन वाले 3 स्टॉक्स

मिडकैप एक्शन वाले 3 स्टॉक्स का जिक्र किया गया। जिनमें आज यानी 12 जून को अच्छी- खासी मजबूती देखने को मिली। MTA Tech, GNG इलेक्ट्रॉनिक्स और Equitas SALA Finance Bank आदि प्रुमख थे। ।

Mtar Technology स्‍टॉक में ऑर्डर बुक के दम पर करीब 11 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। वहीं ब्‍लॉक डील के बाद GNG Electronics Stock में 4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। मजबूत ग्रोथ गाइडेंस से Equitas SFB में 4 प्रतिशत से ऊपर की तेजी देखने को मिली। FY26 में 20 फीसदी से अधिक की क्रेडिट ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

एक्‍सपर्ट ने बताया, कि मिड कैप के एक्शन वाली विंडो में जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक और Equitas small finance बैंक। क्या कोई कन्विक्शन बन रहा है? यहां ऊपरी स्तरों से यहां पर बिकवाली भी आई है। प्रॉफिट बुकिंग भी हुई है। बैंक में ग्रोथ गाइडेंस इनकम मजबूत है। जिसके चलते स्टॉक चल रहा है।

एक्‍सपर्ट ने कहा, पहले हम GNG इलेक्ट्रॉनिक्स की बात करें तो यहां पर थोड़ा सा वॉल्यूम थिन रहता है।लेकिन स्टॉक का स्ट्रक्चर भी बहुत कोई अच्छा नहीं है। पर जिसके पास है वो 390 का स्टॉप लॉस से बना रह सकता है। 390 के ऊपर जब तक बना हुआ है व्यू थोड़ा सा पॉजिटिव साइड रहेगा। फ्रेश खरीदारी की सलाह नहीं है।

एक्‍सपर्ट ने कहा, Equitas small finance बैंक में स्ट्रक्चर अच्छा नजर आ रहा है। आज वैसे भी छोटी बैंक में फिर से मोमेंटम बनते नजर आ रहा है। तो इसमें एक इंपॉर्टेंट रेजिस्टेंस क्रॉस किया है। कहा, यहां पर तेजी और बढ़ सकती है। आने वाले दिनों में और इमीडिएट बेसिस एक 778 के हर्डल्स हैं।आपका 15-20 दिन का नजरिया है तो शायद ये स्टॉक 86 तक के भी लेवल दिखा सकता है। ऑन द डाउन साइड ₹71 एक अच्छा सपोर्ट का काम करेगा।

यहां देखें वीडियो

(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *