stock-markett.online
Nifty आज 2 फीसदी उछला, क्या अगले हफ्ते यह 24,000 पर पहुंच जाएगा?
Nifty आज 2 फीसदी उछला, क्या अगले हफ्ते यह 24,000 पर पहुंच जाएगा?

Nifty आज 2 फीसदी उछला, क्या अगले हफ्ते यह 24,000 पर पहुंच जाएगा?

शेयर बाजारों में 12 जून को शानदार तेजी दिखी। दोनों ही प्रमुख सूचकांकों निफ्टी और सेंसेक्स को पंख लग गए। इसके साथ ही बाजार में जारी कमजोरी के ट्रेंड पर ब्रेक लग गया। बाजार के प्रमुख सूचकांकों में कारोबार के अंतिम घंटे में जबर्दस्त तेजी आई।

Nifty कारोबार के अंत में 1.99 फीसदी यानी 461 अंक चढ़कर 23.622 पर क्लोज हुआ। एक समय तो यह 483 अंक के उछाल के साथ 23,645 अंक तक पहुंच गया था। सेंसेक्स 1,695 अंक के उछाल के साथ 75,500 के पार हो गया। सवाल है कि क्या अगले हफ्ते शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला जारी रहेगा और निफ्टी 24,000 के लेवल तक पहुंच जाएगा?

एनालिस्ट्स का कहना है कि निफ्टी में तेजी के लिए इसका 23,313 के लेवल के ऊपर बने रहना जरूरी है। बजाज ब्रोकिंग के एनालिस्ट्स का मानना है कि निफ्टी के 23,313 से ऊपर बने रहने पर ट्रेंड पॉजिटिव रहेगा। इससे इसके पहले 23,800 और फिर 24,000 तक जाने का रास्ता खुल जाएगा।

एलकेपी सिक्योरिटीज के एनालिस्ट वत्सल भुवा ने कहा कि निफ्टी धीरे-धीरे 24,000 की तरफ कदम बढ़ा सकता है। लेकिन, इसके लिए 23,750-23,820 पर स्ट्रॉन्ग रेसिस्टेंस है। उन्होंने कहा कि अगर यह 23,820 के ऊपर मजबूती के साथ बंद होता है तो इसके बुलिश आउटलुक को मजबूती मिलेगी।

12 जून को आई तेजी में अमेरिका-ईरान से जुड़ी खबर का बड़ा हाथ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ लड़ाई खत्म करने की डील करीब पूरी हो चुकी है। इस पर इस हफ्ते के अंत में यूरोप में हस्ताक्षर हो सकते हैं। उन्होंने इस बारे में 11 जून को अपने ओवल ऑफिस में पत्रकारों से कहा था कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समझौते पर हस्ताक्षर के प्रोग्राम में शामिल होंगे।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा ने कहा कि निफ्टी ने 23,000 को बचाए रखने में सफल होने के बाद अच्छी स्ट्रेंथ दिखाई है। अब इसे 23,500 के रेसिस्टेंस लेवल को पार करना होगा। गिरावट की स्थिति में 23,100-23,300 इसके लिए सपोर्ट लेवल का काम करेंगे। अगर प्रॉफिट बुकिंग होती है तो निफ्टी को इस लेवल पर सहारा मिल सकता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *