Multibagger Stock: 200000% से ज्यादा रिटर्न, 5 साल में निवेशकों को बनाया करोड़पति; कभी ₹1 रुपये का था ये पावर स्टॉक
Multibagger Stock: शेयर बाजार में निवेशक अक्सर किस्मत आजमाते हैं, लेकिन कुछ की किस्मत ऐसी चमकती है कि दुनिया देखती रह जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ है इस स्टॉक के साथ, जिसकी 10 मई 2022 में 1 रुपये से भी कम महज 0.18 पैसे कीमत थी। अगर 5 साल पहले किसी निवेशक ने इस स्टॉक में 5000 रुपये लगाए होते तो आज की तारीख में करोड़पति बन गए होते। हम यहां बात कर रहे हैं पावर स्टॉक डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की, जिसने 5 साल में 2,46,542.86 फीसदी का रिटर्न दिया है।
मई 2022 में, डायमंड पावर इंफ्रा का शेयर सिर्फ 0.18 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। 5 साल बाद, ये शेयर लगभग 173 रुपये पर कारोबार कर बंद हुआ है, जो कि लगभग 2,46,542.86 फीसदी की बढ़त है। इसी दौरान, इसका मार्केट कैप 18.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,46,542.86 करोड़ रुपये हो गया, जिससे दलाल स्ट्रीट के सबसे सस्ते शेयरों में से एक इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर का एक बड़ा खिलाड़ी बन गया।
Diamond Power Share Price: 200000% से ज्यादा रिटर्न
इस स्टॉक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो इसने 5 साल की अवधि में लगभग 2,46,542.86 फीसदी का ऐतिहासिक रिटर्न दिया है। आंकड़ों की भाषा में समझें तो अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले इस कंपनी की क्षमता पर भरोसा जताया होता और उस समय महज 5000 रुपये का निवेश किया होता, तो उसे करीब 27,777 शेयर मिले होते।
पढ़ें: मल्टीबैगर स्टॉक: एक साल में पैसा डबल! नया ऑर्डर मिलते ही डिफेंस कंपनी के शेयर ने मचाया धमाल
आज उस मामूली निवेश की कीमत बढ़कर लगभग 1.23 करोड़ रुपये हो चुकी है। यह रिटर्न किसी भी पारंपरिक निवेश के जरिये जैसे एफडी, गोल्ड या रियल एस्टेट के मुकाबले कई गुना अधिक है।
Diamond Power Share Price History
इस स्टॉक ने जहां 5 साल में 2,46,542 फीसदी का रिटर्न दिया है, वहीं 3 साल में इसने निवेशकों को 90,768 फीसदी का मुनाफा कमाने का मौका दिया है। 1 साल और 2 साल का रिटर्न देखें तो स्टॉक ने क्रमशः 87.79 फीसदी और 113.68 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीनों में स्टॉक में 13.44 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है।
पढ़ें: Dividend, Stock Split, Bonus Issue (11-15 May): एप्टस फार्मा से SBI तक, एक्स-डेट पर ये कंपनियां करेंगी ट्रेड
वहीं, इस साल अब तक स्टॉक में 25.15 फीसदी तेजी दिखाई है। एक महीने का रिटर्न देखें तो, स्टॉक से लगभग 30 फीसदी का निवेशकों को फायदा हुआ है।
Diamond Power Share Price: शेयर होल्डिंग पैटर्न
इस स्टॉक में व्यक्तिगत निवेशकों की कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी है। 2 लाख रुपये तक की मामूली शेयर पूंजी रखने वाले छोटे निवेशकों की संख्या सबसे अधिक 50,306 है, जिनके पास कंपनी की कुल 6.55 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, FIIs की बात करें तो, 0.36 फीसदी हिस्सेदारी के साथ इनके पास कुल 13,71,020 से ज्यादा शेयर हैं।
इसके अलावा, कंपनी के अहम व्यक्तिगत शेयरधारकों में यूनितभाई शांतिलाल मेहता का नाम प्रमुख है, जिनकी अकेले 1.09 फीसदी की बड़ी हिस्सेदारी है। इनके पास 57,57,500 शेयर हैं।
(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply