stock-markett.online
Market View : ट्रेडर्स IT और फार्मा पर करें फोकस, इंडेक्स में मिल सकते हैं दोनों तरफ के मौके
Market View : ट्रेडर्स IT और फार्मा पर करें फोकस, इंडेक्स में मिल सकते हैं दोनों तरफ के मौके

Market View : ट्रेडर्स IT और फार्मा पर करें फोकस, इंडेक्स में मिल सकते हैं दोनों तरफ के मौके

Market View : पश्चिम एशिया में तनाव और क्रूड में उछाल से बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी करीब 150 अंक फिसलकर 24100 के नीचे कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में 750 अंको की तेज गिरावट दिख रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप भी कमजोर है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX करीब 3 फीसदी चढ़कर 14 के करीब आ गया है। वेस्ट एशिया संकट और कच्चे तेल में उछाल के बीच रुपए में भी कमजोरी गहराई है। 22 मई के बाद आज एक डॉलर का भाव 96 रुपए के पार निकला है। क्रूड के 84 डॉलर के पार निकलने से OMCs शेयरों में भी दबाव है। BPCL, IOC और HPCL 2-3 परसेंट फिसले हैं।

रियल्टी,सरकारी बैंक,ऑटो और डिफेंस शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिल रही है। चारों सेक्टर इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा फिसले हैं। वहीं कैपिटल गुड्स और NBFCs इंडेक्स फीसदी से ज्यादा कमजोर दिख रहे हैं। NBFCs में करीब 4 फीसदी फिसलकर LTF,श्रीराम फाइनेंस,PNB हाउसिंग और चोला फाइनेंस वायदा के टॉप लूजर्स बने हैं। वहीं फार्मा और मेटल में हल्की खरीदारी है।

क्या आज होगा पैनिक या फिर रिकवरी?

बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज भी कल की तरह गिफ्ट निफ्टी में 200 अंकों की गिरावट देखने को मिली। लेकिन कल और आज में एक फर्क है। आज कच्चा तेल उबाल पर है। कल सुबह कच्चा तेल $80 पर था लेकिन आज $85 पर है। वहीं, कल क्लोजिंग पर कच्चा तेल $78 पर था और ट्रेंड नीचे का था। आज $85 पर है और ट्रेंड ऊपर का है। कल दोपहर तक लग रहा था कि ये रिस्क खत्म हो गया और कल की रिकवरी काफी मजबूत थी। मगर कल भी हम शुक्रवार के हाई पर जाकर अटक गए। कल भी हमने लॉन्ग लेकर जाने का नजरिया लिया था,मगर हेज के साथ। आज सुबह फिर वो हेज आपको बचाता दिखा।

इसीलिए ओवरनाइट हेजिंग अब वापस जरूरी है। आज के लिए सबसे अहम जोन रहेगा 23,900-23,950 का। आज फिर IT शायद आउटपरफॉर्म करे,मगर अहम होगा बैंक निफ्टी। अगर आज फिर रिकवरी आनी है तो फिर बैंकों को निचले स्तरों से चलना होगा।

आखिर किसका है स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज?

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज खुला है और ईरान के साथ या उसके बिना खुला रहेगा। ईरान की नाकेबंदी बहाल की जा रही है। सिर्फ ईरान के जहाजों और उसके ग्राहकों को रोका जाएगा। बाकी सभी देशों को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के इस्तेमाल की इजाजत होगी। अमेरिका अब से होरमुज स्ट्रेट का रक्षक कहलाएगा। सुरक्षा मुहैया कराने में आने वाले हर खर्च के लिए अमेरिका को हर कार्गो शिपमेंट पर 20% टोल लिया जाएगा। इस प्रोसेस पर तुरंत काम शुरू होगा।

इस पर ईरान के विदेश मंत्री का ट्रंप को जवाब आया है। इसमें कहा गया है कि जो कोई भी कमर्शियल जहाजों को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से सुरक्षित रास्ता देगा,उसे मुआवजा मिलना चाहिए। ईरान हमेशा से स्ट्रेट का रक्षक रहा है और हमेशा रहेगा। 20% तो बहुत ज्यादा है!हम वाजिब लेंगे।

Trading Plan: निफ्टी के 23800-24300 की रेंज में ट्रेड करने की संभावना, इंडेक्स में करनी है कमाई तो यह रणनीति करेगी काम

बाजार: क्या हैं बड़े लेवल्स?

आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी भी है। सबसे ज्यादा पुट राइटिंग 24,000 पर हुई है। कल का निचला स्तर भी 24,000 ही है। निफ्टी में 23,800-24,300 की एक रेंज बन चुकी है। 8 जुलाई का निचला स्तर 23,805 और हाई 24,300 था। वह रेड कैंडल काफी बड़ी थी और अब तक पूरी नहीं भरी है। किसी भी बड़ी रैली के लिए निफ्टी का 24,300 के ऊपर आना जरूरी है और किसी भी बड़ी गिरावट के लिए 23,800 का टूटना जरूरी है। बाजार में अब वो मार्च वाला पैनिक नहीं है। शायद कुछ समय हम इसी रेंज में वोलाटाइल रहें। आज फिर निफ्टी IT में अच्छी रिकवरी आनी चाहिए। गैपडाउन के बाद सबसे पहले IT चलना चाहिए। HCL Tech के नतीजे ठीक-ठाक हैं और IT में बड़ी तेजी है।

CNBC-आवाज़ पर पिछले एक हफ्ते से IT पर पॉजिटिव नजरिया है। कल भी हमने सिर्फ IT और फार्मा पर फोकस रखा था। सबसे क्रिटिकल फैक्टर रहेगा बैंक निफ्टी। देखना होगा कि गैपडाउन के बाद यह क्या करता है। क्योंकि पिछले कुछ दिनों से HDFC बैंक और ICICI बैंक मजबूत रहे हैं। FIIs की बिकवाली खत्म होने के संकेत का फायदा इन शेयरों को मिला है। बैंक निफ्टी में सबसे पहले 10 DEMA यानी 57,800 अहम होगा। बैंक निफ्टी में 57,300 यानी 20 DEMA का मेक ऑर ब्रेक लेवल होगा।

बाजार: ट्रेडर और निवेशक क्या करें?

ट्रेडर्स IT और फार्मा पर फोकस करें। इंडेक्स में दोनों तरफ के मौके मिल सकते हैं। जल्दबाजी में किसी भी ट्रेड में अब ना कूदें। ओवरनाइट कोई पोजिशन बिना हेज के ना लेकर जाएं। निवेशक पैनिक ना करें और गिरावट पर पोजीशन जोड़ें। अच्छी क्वालिटी के शेयरों में फिर शायद आपको मौका मिले। इंडिगो,एशियन पेंट्स,पिडिलाइट जैसे शेयरों में SIP करें। अच्छे बैंक,ऑटो,NBFCsऔर रियल एस्टेट शेयरों को गिरावट में लें। रेट सेंसिटिव शेयर आज गिरेंगे लेकिन ट्रेंड मजबूत है। मिडकैप और स्मॉलकैप में सिलेक्टिव रहें लेकिन खरीदारी करें। अर्निंग्स सीजन पर फोकस करें और कंपनियों की कमेंट्री सुनें। जो कंपनियां शानदार ग्रोथ गाइडेंस दें,उन्हें बिना डर के लें।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 23,950-24,000 पर और सबसे अहम सपोर्ट 23,800-23,850 पर है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 24,150-24,200 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,250-24,350 पर है। आज कोई भी ट्रेड पहले से सोचकर ना लें। कॉन्ट्रा लॉन्ग के लिए भी तैयार रहें। देखें कि गैपडाउन टिक रहा है या कल जैसी रिकवरी आती है। गैपडाउन टिके तो शॉर्ट के लिए भी तैयार रहें।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 57,700-57,800 (10 DEMA) पर और बड़ा सपोर्ट 57,200-57,300 (20 DEMA)पर है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 58,100-58,200 पर और बड़ा रजिस्टेंस 58,500-58,600 पर है। पहले से सोचकर कोई ट्रेड नहीं लें। स्क्रीन देखकर फैसला लेंगे।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *