stock-markett.online
Railway PSU को यूपी सरकार से मिला 18.59 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर, शेयर में आई बुलेट ट्रेन जैसी रफ्तार
Railway PSU को यूपी सरकार से मिला 18.59 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर, शेयर में आई बुलेट ट्रेन जैसी रफ्तार

Railway PSU को यूपी सरकार से मिला 18.59 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर, शेयर में आई बुलेट ट्रेन जैसी रफ्तार

Railway PSU Stock: रेलवे सेक्टर की सरकारी कंपनी RailTel Corporation of India के शेयरों में शुक्रवार को जोरदार खरीदारी देखने को मिली। इसकी वजह उत्तर प्रदेश सरकार से मिला नया वर्क ऑर्डर है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे उत्तर प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग से करीब 18.59 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इस खबर के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा और शेयर इंट्राडे कारोबार में तेज उछाल के साथ कारोबार करता दिखा।

क्या है नया ऑर्डर?

RailTel को मिला यह प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब (Atal Tinkering Labs) स्थापित करने से जुड़ा है। इसके तहत कंपनी स्कूलों में वोकेशनल लैब का डिजाइन, हार्डवेयर की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, कमीशनिंग, शिक्षकों और स्टाफ की ट्रेनिंग के साथ सपोर्ट सर्विस भी उपलब्ध कराएगी। यह पूरी तरह घरेलू ऑर्डर है और इसे 17 नवंबर 2027 तक पूरा किया जाना है। ऑर्डर का कुल आकार 18.53 करोड़ रुपये (टैक्स सहित) है।

डिजिटल एजुकेशन पर बढ़ता फोकस

यह ऑर्डर ऐसे समय मिला है जब केंद्र और राज्य सरकारें सरकारी स्कूलों में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक शिक्षा सुविधाओं पर तेजी से निवेश कर रही हैं। अटल टिंकरिंग लैब का उद्देश्य छात्रों में इनोवेशन, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 3D प्रिंटिंग और नई तकनीकों के प्रति रुचि बढ़ाना है। RailTel पहले भी शिक्षा, डिजिटल नेटवर्क और सरकारी आईटी प्रोजेक्ट्स में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा चुकी है।

ये भी पढ़ें: Vedanta Aluminum पर ब्रोकरेज ने शुरू की कवरेज 20% अपसाइड के साथ दी BUY कॉल, लॉर्ज कैप में हुई एंट्री

ऑर्डर बुक को मिलेगा और मजबूती

बाजार के जानकारों का मानना है कि भले ही यह ऑर्डर कंपनी के कुल कारोबार की तुलना में बहुत बड़ा न हो, लेकिन लगातार मिल रहे सरकारी प्रोजेक्ट्स RailTel की मजबूत ऑर्डर बुक को सपोर्ट करते हैं। कंपनी रेलवे के अलावा राज्य सरकारों, सार्वजनिक उपक्रमों और विभिन्न सरकारी एजेंसियों के लिए डिजिटल कनेक्टिविटी, डेटा सेंटर, साइबर सिक्योरिटी और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर लगातार काम कर रही है।

इसी वजह से निवेशक RailTel को सिर्फ रेलवे कंपनी नहीं, बल्कि एक तेजी से बढ़ती डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर PSU के रूप में भी देखने लगे हैं।

शेयर में क्यों आई तेजी?

ऑर्डर मिलने की खबर के बाद RailTel के शेयर में इंट्राडे कारोबार के दौरान तेज खरीदारी देखने को मिली। बाजार में आमतौर पर किसी सरकारी कंपनी को नए ऑर्डर मिलने को भविष्य की आय के लिहाज से सकारात्मक संकेत माना जाता है। खासकर तब, जब कंपनी लगातार नए प्रोजेक्ट हासिल कर रही हो और सरकारी डिजिटल मिशन का अहम हिस्सा बनी हुई हो।

ये भी पढ़ें: SBI AMC IPO: सिर्फ 15 पैसे के दांव से SBI कमा लेगा 7,366.39 करोड़ रुपये, कैसे आईपीओ भर रहा सरकारी बैंक की तिजोरी

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *