stock-markett.online
Mahila Samriddhi Yojana: 28 अगस्त को मिल सकती है 2,500 रुपये की किस्त, जानें किन दस्तावेजों को हर हाल में रखें तैयार
Mahila Samriddhi Yojana: 28 अगस्त को मिल सकती है 2,500 रुपये की किस्त, जानें किन दस्तावेजों को हर हाल में रखें तैयार

Mahila Samriddhi Yojana: 28 अगस्त को मिल सकती है 2,500 रुपये की किस्त, जानें किन दस्तावेजों को हर हाल में रखें तैयार

Mahila Samriddhi Yojana: इस रक्षाबंधन को दिल्ली की लाखों जरूरतमंद महिलाओं का इंतजार खत्म होने जा रहा है। दिल्‍ली सरकार महिलाओं को बड़ी सौगात देने जा रही है। दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी ने महिलाओं से जो वादा किया था। उसे निभाने की तारीख नजदीक आती दिख रही है। दिल्ली सरकार महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने वाली महिला समृद्धि योजना को रक्षा बंधन के मौके यानी 28 अगस्त को लॉन्च कर सकती है। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक इस योजना का नाम भी बदला जा सकता है।

Also Read: कौन उठा सकता है 10 लाख रुपये तक के कैशलेस हेल्‍थ कवर का लाभ? जानें ‘दिल्ली भवन निर्माण श्रमिक स्वास्थ्य योजना’ के नियम

Mahila Samriddhi Yojana: सरकार बदल सकती है योजना का नाम?

Also Read: Delhi Govt Scheme: दिल्‍ली में हैंडलूम Industry को बढ़ावा देने के लिए Govt of Delhi कर रही ये काम

दिल्‍ली सरकार के अधिकारियों से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ भी किया जा सकता है। इस योजना के लिए मार्च 2025 के बजट में 5100 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया था। ताजा अपडेट ये भी है कि पात्र महिलाओं के खाते में पूरे 2500 रुपये नहीं आएंगे बल्कि कुछ हिस्सा FD के रूप में जमा होगा। हालांकि इस पर अभी अंतिम फैसला लेना बाकी है। रकम ट्रांसफर करने के लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है।

योजना का नाम बदलने को लेकर अधिकारी ने बताया कि दिल्ली की सबसे बड़ी योजना में शहर का नाम होना चाहिए। यह दर्शाना चाहिए कि यह सिर्फ महिलाओं के लिए है। इस योजना के लिए जल्द ही पोर्टल लॉन्च किया जा सकता है। पात्र महिलाएं इसी के माध्यम से आवेदन कर सकेंगी।

Mahila Samriddhi Yojana: क्या होगी पात्रता

इस योजना को लागू करने में देरी का सबसे बड़ा कारण इसकी पात्रता को निर्धारित करना है। दिल्ली सरकार में मंत्रियों के पैनल ने इसे लेकर काफी मंथन किया है। लेकिन अब माना जा रहा है कि पात्रता की शर्तें तय हो गई हैं।

  • महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
  • परिवार की सालाना कमाई 2.5 लाख रुपये से ज्यादा न हो।
  • सरकारी नौकरी में या उससे रिटायर्ड लोग पात्र नहीं होंगे।
  • इनकम टैक्स भरने वाले और पेंशन लेने वालों को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • अगर परिवार के पास कार है तो भी योजना के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।

राशन कार्ड जरूरी

इस योजना की सबसे अनिवार्य शर्त है राशन कार्ड का होना। योजना का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड अनिवार्य है। महिलाओं की आय को लेकर संशय था, इसलिए सरकार की ओर से चलाए गए वेरिफिकेशन ड्राइव में बड़ी संख्या में राशन कार्ड से नाम काटे गए।ऐसे में अगर आप राशन कार्ड बनवाने की पात्रता की शर्तें पूरी करतीं हैं तो तुरंत राशन कार्ड बनवा लें। आप राशन कार्ड बनवाने का तरीके पर क्लिक कर पूरा प्रोसेस जान सकतीं हैं।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *