stock-markett.online
EPFO New Rules 2026 : पीएफ और पेंशन से जुड़े 7 बड़े बदलाव, हर कर्मचारी के लिए जानना है जरूरी
EPFO New Rules 2026 : पीएफ और पेंशन से जुड़े 7 बड़े बदलाव, हर कर्मचारी के लिए जानना है जरूरी

EPFO New Rules 2026 : पीएफ और पेंशन से जुड़े 7 बड़े बदलाव, हर कर्मचारी के लिए जानना है जरूरी

केंद्र सरकार ने EPFO के नियमों में कई बड़े बदलाव किए हैं। नए नियम कर्मचारी भविष्य निधि योजना 2026 (EPF Scheme 2026), कर्मचारी पेंशन योजना 2026 (EPS 2026) और कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा योजना 2026 (EDLI 2026) के तहत लागू किए गए हैं। सरकार का कहना है कि इन बदलावों का मकसद पीएफ से जुड़े कामों को तेज, आसान और पूरी तरह डिजिटल बनाना है। नए नियमों से देश के 7 करोड़ से ज्यादा ईपीएफ खाताधारकों को फायदा मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं पीएफ निकासी और पेंशन योजना में हुए 7 बड़े बदलाव।

1. PF क्लेम का निपटारा सिर्फ 3 दिन में

अब पीएफ निकासी का दावा सभी जरूरी दस्तावेज पूरे होने पर 3 दिन के भीतर निपटाना होगा। वहीं पेंशन और ईडीएलआई (EDLI) के दावों का काम 20 दिन में किया जाएगा।

2. देरी होने पर मिलेगा 12% ब्याज

अगर किसी अधिकारी की वजह से पीएफ क्लेम में बिना कारण देरी होती है, तो खाताधारक को देरी की के लिए 12% सालाना की दर से एक्स्ट्रा ब्याज मिलेगा।

3. नौकरी छूटने पर 75% तक PF निकाल सकेंगे

अब नौकरी जाने की स्थिति में कर्मचारी तुरंत अपने पीएफ खाते से 75% तक रकम निकाल सकेंगे। इससे नई नौकरी मिलने तक आर्थिक मदद मिलेगी।

यह भी पढ़े: PPF vs SSY: 15 साल के निवेश पर कहां बनेगा सबसे बड़ा कॉर्पस? सरकारी स्कीम में पैसे लगाने से पहले समझिए पूरा गणित

4. एडवांस निकासी के नियम हुए आसान

पहले पीएफ से एडवांस निकालने के कई अलग-अलग नियम थे। अब इसे आसान बनाते हुए निकासी को मुख्य रूप से बीमारी, शिक्षा और शादी जैसी जरूरतों तक सीमित किया गया है। साथ ही कई मामलों में न्यूनतम नौकरी की अवधि घटाकर 12 महीने कर दी गई है।

5. घर के लिए PF निकालने की सुविधा जारी

घर खरीदने, मकान बनाने, होम लोन चुकाने या घर की मरम्मत के लिए पहले की तरह पीएफ की राशि निकाली जा सकेगी। अब पात्र कर्मचारियों को निकासी के समय उनके और कंपनी दोनों के जमा पैसे के साथ उस पर मिला ब्याज भी मिलेगा।

6. पूरी PF राशि निकालने की उम्र 55 साल

पहले पूरी पीएफ राशि निकालने की सामान्य उम्र 58 साल थी। अब इसे घटाकर 55 साल कर दिया गया है। इसके अलावा दिव्यांगता, वीआरएस, नौकरी से हटाए जाने या विदेश में स्थायी रूप से बसने जैसी स्थितियों में भी पूरी राशि निकाली जा सकेगी।

7. पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

सरकार ईपीएफओ को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में काम कर रही है। अब अधिकतर आवेदन और क्लेम ऑनलाइन किए जाएंगे। साथ ही भविष्य में यूपीआई (UPI) के जरिए भी पीएफ की राशि सीधे खाते में भेजने की सुविधा शुरू की जाएगी। इससे कर्मचारियों को पैसा पहले की तुलना में अधिक तेजी से मिल सकेगा।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *