stock-markett.online
LTM Q1 Results: मुनाफा 5% बढ़कर 1,466 करोड़ रुपये पर पहुंचा, ऑर्डर इनफ्लो 1.68 बिलियन डॉलर पर
LTM Q1 Results: मुनाफा 5% बढ़कर 1,466 करोड़ रुपये पर पहुंचा, ऑर्डर इनफ्लो 1.68 बिलियन डॉलर पर

LTM Q1 Results: मुनाफा 5% बढ़कर 1,466 करोड़ रुपये पर पहुंचा, ऑर्डर इनफ्लो 1.68 बिलियन डॉलर पर

LTM Q1 Results: LTMindtree ने जून 2026 में समाप्त तिमाही (Q1) नताजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा कि वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 5.3 फीसदी बढ़कर 1,466 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछली तिमाही (Q4) में यह 1,392 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय 2.8 फीसदी बढ़कर 11,608 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है, जो पिछली तिमाही में 11,292 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा कि तिमाही के दौरान कंपनी का EBIT 5.3 फीसदी बढ़कर 1,799 करोड़ रुपये रहा, जो पिछली तिमाही में 1709 करोड़ रुपये पर थी। कंपनी का EBIT मार्जिन तिमाही दर तिमाही 15.13 फीसदी से बढ़कर 15.5 फीसदी पर पहुंच गया है।

कंपनी ने कहा कि डॉलर आय 1,233.5 मिलियन डॉलर रहा, जो पिछली तिमाही के 1,222 मिलियन डॉलर से लगभग स्थिर रहा। कंपनी ने कहा कि कॉन्स्टेंट करेंसी (CC)ग्रोथ तिमाही आधार पर 0.3 फीसदी रही। जबकि कर्मचारियों की TTM एट्रिशन रेट 13.3 फीसदी पर स्थिर रही। यूटिलाइजेशन बढ़कर 86.4 फीसदी हो गया, जो पिछली तिमाही में 85.7 फीसदी था।

ऑर्डर इनफ्लो 1.68 बिलियन डॉलर पर

ऑर्डर इनफ्लो 1.68 बिलियन डॉलर रहा, जो पिछली तिमाही के 1.69 अरब डॉलर से थोड़ा कम है। हालांकि सालाना आधार पर इसमें 3.1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी ने कहा कि एक्टिव क्लाइंट्स की संख्या घटकर 740 रह गई, जो पिछली तिमाही में 751 थी। हालांकि, कंपनी ने तिमाही के दौरान 16 नए क्लाइंट्स जोड़े, जबकि पिछली तिमाही में 13 नए क्लाइंट्स जुड़े थे।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *