Bank Account Nominee: बैंक खाते में नॉमिनी जोड़ना क्यों है जरूरी? घर बैठे 5 मिनट में पूरा करें ये काम
Bank Account Nominee: बैंक अकाउंट में नॉमिनी का होना जरूरी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंकों को साफ निर्देश दिए हैं कि वे हर ग्राहक को अकाउंट खोलते वक्त नॉमिनी जोड़ने की सुविधा और उसके फायदे के बारे में विस्तार से बताएं। RBI के नए नियम के मुताबिक, बैंक को यह समझाना होगा कि नॉमिनी रखने से अकाउंट होल्डर की मृत्यु की स्थिति में पैसे का ट्रांसफर बिना किसी कानूनी झंझट के आसानी से हो जाता है।
Also Read: Bank Nominee Rules: बैंक खाते और लॉकरों में कितने नॉमिनी होने चाहिए? जानें क्या हैं नये नियम
Bank Account Nominee: नॉमिनेशन प्रोसेस आसान बनाएं- आरबीआई
Also Read: Money Rules Change 1 November 2025: आधार से लेकर पेंशन तक बदल गए 7 बड़े नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों को निर्देश दिए हैं कि वे नॉमिनेशन प्रोसेस को जितना हो सके सरल बनाएं। अब आधुनिक डिजिटल सिस्टम की बदौलत आप घर बैठे ही ये डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं। इस छोटे से काम के लिए अब आपको बैंक की ब्रांच जाने की कोई जरूरत नहीं है। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने अकाउंट को सुरक्षित करने के लिए आगे आते हैं।
Bank Account Nominee: ऑनलाइन नॉमिनी जोड़ने का प्रोसेस
यहां लगभग सभी बड़े बैंक अपने ऑफिशियल मोबाइल ऐप या इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल के जरिए नॉमिनी जोड़ने की सुविधा देते हैं। सबसे पहले अपने अकाउंट में लॉगिन करें। और ‘Services’ सेक्शन में जाएं। वहां नॉमिनी का पूरा नाम, जन्मतिथि और आपके साथ उनका क्या रिश्ता है, यह जानकारी भरें। यह डिजिटल प्रोसेस आमतौर पर तुरंत पूरा हो जाता है। आपको इसका कन्फर्मेशन भी मिल जाता है।
ऑनलाइन नॉमिनी अपडेट करने के लिए आमतौर पर किसी फिजिकल डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं पड़ती। आपको केवल नॉमिनी का आधार कार्ड या एड्रेस डिटेल्स अपने पास रखना होगा। ध्यान रहे कि नॉमिनी का नाम उनके आईडी प्रूफ से बिल्कुल मैच करना चाहिए ताकि भविष्य में कोई विवाद न हो। अगर नॉमिनी नाबालिग (माइनर) है, तो आपको उनके गार्जियन की जानकारी देना अनिवार्य होगा।
Bank Account Nominee: इन गलतियों से बचें
अक्सर ये भी देखने में आता है कि नॉमिनी जुड़वाने के दौरान लोग छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से क्लेम सेटलमेंट के दौरान परिवार को काफी परेशानी होती है। नाम की स्पेलिंग गलत होना या शादी के बाद डिटेल्स अपडेट न करना जैसी गलतियां बहुत आम हैं। बैंकिंग एक्सपर्ट्स और RBI के नियमानुसार, सुरक्षा के लिहाज से इन जानकारियों को समय-समय पर चेक करते रहें। इससे आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग जीवन में आने वाले बदलावों के साथ अपडेट रहती है।अपने बैंक अकाउंट में नॉमिनी जोड़ना अपनों के प्रति आपकी जिम्मेदारी और प्यार को दर्शाता है। यह मुश्किल घड़ी में आपके परिवार को लंबी कानूनी प्रक्रियाओं से बचाता है।

Leave a Reply