ICICI Lombard Q1 Results: कंपनी का मुनाफा 46% घटा, सॉल्वेंसी रेशियो में सुधार
ICICI Lombard ने बुधवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद जून 2026 में समाप्त तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1) में 403 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल की समान तिमाही के 747 करोड़ रुपये के मुकाबले 46.1 फीसदी कम है। हालांकि सॉल्वेंसी रेशियो बेहतर हुआ है। Q1 में यह बढ़कर 271 फीसदी रहा, जो पिछली तिमाही में 267 फीसदी था। कंपनी का नेट प्रीमियम 15.8 फीसदी बढ़कर 5950 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 5136 करोड़ रुपये था। कंपनी का कंबाइंड रेश्यो बढ़कर 107.2 फीसदी हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 102.9 फीसदी था।
खबर अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply