Stocks fall from 52 week High: KPIT Tech से Inox Wind तक, 52-वीक हाई से 50% से ज्यादा टूटे ये 5 शेयर
बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कई चर्चित शेयर अपने 52-वीक के हाई (52-Week High) से भारी गिरावट का सामना कर रहे हैं। आईटी, इंजीनियरिंग, लाइफ साइंसेज और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कई कंपनियों के शेयर अपने रिकॉर्ड स्तर से 40 फीसदी से 60 फीसदी तक टूट चुके हैं। हालांकि इनमें से कुछ कंपनियां मजबूत कारोबार और अच्छे ऑर्डर बुक के दम पर लंबी अवधि के निवेशकों की नजर में बनी हुई हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 शेयर, जो अपने 52-वीक हाई से बड़ी गिरावट के बाद कारोबार कर रहे हैं।
KPIT Technologies
आईटी सेक्टर की कंपनी KPIT Technologies का शेयर अपने 52-वीक हाई लेवल 1,328 रुपये से करीब 59.11 फीसदी टूटकर 543 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गया। वहीं इस साल (YTD) अब तक शेयर में 52.46 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
Cohance Lifesciences
फार्मा कंपनी Cohance Lifesciences का शेयर 52-वीक हाई 1121.15 रुपये से गिरकर 266.70 रुपये तक पहुंचा, यानी इसमें करीब 76.21 फीसदी की गिरावट आई। हालांकि इस साल अब तक शेयर में 17.17 फीसदी की कमजोरी रही है।
KEC International
इंफ्रास्ट्रक्चर और EPC सेक्टर की कंपनी KEC International का शेयर अपने 52-हफ्तों के उच्च स्तर 937.80 रुपये से करीब 50.31 फीसदी टूटकर 466 रुपये तक आ गया। इस साल अब तक शेयर 31.19 फीसदी नीचे है।
Tata Elxsi
आईटी और इंजीनियरिंग डिजाइन सेवाएं देने वाली Tata Elxsi का शेयर 52-वीक हाई 6,439.50 रुपये से करीब 46.12 फीसदी गिरकर 3,469.70 रुपये के स्तर तक पहुंच गया। वहीं, साल 2026 में अब तक शेयर में 32.21 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
Inox Wind
रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी Inox Wind का शेयर अपने 52-वीक हाई 174.81 रुपये से करीब 57.06 फीसदी टूटकर 75.05 रुपये तक आ गया। इस साल अब तक शेयर 34.82 फीसदी कमजोर हुआ है।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply