stock-markett.online
Jio Financial Preview: लोन ग्रोथ और मुनाफे में मजबूती की उम्मीद- किन बातों पर रहेगा बाजार का फोकस?
Jio Financial Preview: लोन ग्रोथ और मुनाफे में मजबूती की उम्मीद- किन बातों पर रहेगा बाजार का फोकस?

Jio Financial Preview: लोन ग्रोथ और मुनाफे में मजबूती की उम्मीद- किन बातों पर रहेगा बाजार का फोकस?

Jio Financial गुरुवार 16न जुलाई को अपने तिमाही नतीजों का ऐलान करेगी। कंपनी के जून तिमाही के नतीजों में मजबूत प्रदर्शन देखने को मिल सकता है। Jio Financial के नतीजों में निवेशकों की नजर सिर्फ आय और मुनाफे पर नहीं, बल्कि मैनेजमेंट की भविष्य की रणनीति पर भी रहेगी। खास तौर पर Jio Credit (NBFC) के लोन बुक की ग्रोथ और आने वाले समय के आउटलुक पर बाजार का फोकस होगा। इसके अलावा कंपनी के Payments, AMC, Insurance और Wealth Management कारोबार में विस्तार की रफ्तार पर भी नजर रहेगी।

निवेशक यह भी देखेंगे कि लोन बुक बढ़ने के साथ नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) और फंडिंग कॉस्ट का रुझान कैसा रहता है। साथ ही एसेट क्वालिटी, NPA, क्रेडिट कॉस्ट और प्रोविजनिंग में किसी बदलाव पर भी बाजार की पैनी नजर होगी। लेंडिंग और एसेट मैनेजमेंट कारोबार में ग्राहकों की संख्या और AUM (Assets Under Management) में बढ़ोतरी भी अहम संकेतक होगी। इसके अलावा JioFinance App पर AI आधारित सेवाओं को अपनाने की रफ्तार, नए ग्राहकों को जोड़ने और क्रॉस-सेलिंग में उसके योगदान पर भी निवेशकों का खास फोकस रहेगा।

कैसे रह सकते हैं आंकड़े

अनुमान के मुताबिक कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 55.4 फीसदी बढ़कर 809 करोड़ रुपये और तिमाही आधार पर 12.1 फीसदी बढ़ सकती है। पिछले साल इस तिमाही में कंपनी ने 521 करोड़ रुपये की आय दर्ज की थी। कंपनी की ब्याज से होने वाली आय के दोगुने से ज्यादा बढ़कर 739 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो पिछले साल की समान तिमाही के 363 करोड़ रुपये के मुकाबले 103.6 फीसदी ज्यादा है। हालांकि, बिजनेस बढ़ने के साथ फाइनेंस कॉस्ट भी बढ़कर 342.8 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो सालाना आधार पर करीब 247 फीसदी की तेज बढ़त दिखाता है।

नेट इंटरेस्ट इनकम

कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) के 50 फीसदी बढ़कर 396 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है, जो पिछले साल इस तिमाही में 264 करोड़ रुपये पर थी। वहीं कंपनी का मुनाफा (PAT) 335 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो पिछले साल की समान तिमाही के 296 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 13 फीसदी अधिक होगा। तिमाही आधार पर भी मुनाफे में 22.9 फीसदी की बढ़त देखने को मिल सकती है।

Jio Financial के जून तिमाही के नतीजों में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है। अनुमान है कि कंपनी क्रेडिट AUM तिमाही आधार पर करीब 12 फीसदी बढ़ सकता है, जिससे इंटरेस्ट इनकम और नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में अच्छी बढ़त देखने को मिल सकती है। कंपनी की एसेट क्वालिटी स्थिर रहने की उम्मीद है, जिससे क्रेडिट कॉस्ट कम रहने की संभावना है। साथ ही कोर ऑपरेटिंग इनकम से कमाई में लगातार सुधार जारी रह सकता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *