HDFC Flexi Cap Fund को निवेशकों ने किया सबसे ज्यादा पसंद, जून में हाइएस्ट 4,673 करोड़ इनफ्लो, 15 साल में 7 गुना कर चुका है पैसा
HDFC Flexi Cap Fund: म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में निवेशकों की पहली पसंद बनकर उभरे HDFC Flexi Cap Fund ने जून 2026 में सबसे ज्यादा 4,673 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो दर्ज किया। यही नहीं, इस फंड ने लंबी अवधि के निवेशकों को शानदार रिटर्न भी दिया है। अगर किसी निवेशक ने 15 साल पहले इसमें एकमुश्त निवेश किया होता, तो उसकी रकम आज करीब 7 गुना हो चुकी होती। वहीं नियमित SIP करने वाले निवेशकों के लिए भी इस स्कीम ने जबरदस्त वेल्थ क्रिएशन किया है। मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड, बड़ा AUM और विविध पोर्टफोलियो इस फंड को फ्लेक्सी कैप कैटेगरी के प्रमुख विकल्पों में शामिल करते हैं।
HDFC Flexi Cap Fund फंड के बारे में कुछ डिटेल
फंड का कुल AUM : 1,06,496 करोड़ रुपये (30 जून, 2026)
- रेगुलर प्लान का एक्सपेंस रेश्यो : 1.09% (30 जून, 2026)
- डायरेक्ट प्लान का एक्सपेंस रेश्यो : 0.58% (30 जून, 2026)
- स्टैंडर्ड डेविएशन : 12.99
- बीटा : 0.82
- शार्प रेश्यो : 0.82
फंड का लम्प सम रिटर्न
- रेगुलर प्लान इंसेप्शन डेट : 1 जनवरी, 1995
- इंसेप्शन के बाद से रिटर्न : 18.33% सालाना
- वन टाइम इन्वेस्टमेंट : 1,00,000 रुपये
- अब निवेश की वैल्यू : 1.84 करोड़ रुपये
- डायरेक्ट प्लान इंसेप्शन डेट : 1 जनवरी, 2013
- इंसेप्शन के बाद से रिटर्न : 16.05% सालाना
- वन टाइम इन्वेस्टमेंट : 1,00,000 रुपये
- अब निवेश की वैल्यू : 6.92 लाख रुपये
फंड का SIP प्रदर्शन
- रेगुलर प्लान इंसेप्शन डेट : 1 जनवरी, 1995
- इंसेप्शन के बाद से SIP रिटर्न : 20.47% सालाना
- मंथली SIP अमाउंट : 2,000 रुपये
- अब तक कुल निवेश : 7,44,000 रुपये
- अब SIP की कुल वैल्यू : 4,15,69,126 रुपये (करीब 4.16 करोड़)
ये भी पढ़ें: HDFC AMC Q1 Results: पहली तिमाही में 12% बढ़ा मुनाफा, रेवेन्यू में भी 13 फीसदी का उछाल, 4% भागा शेयर
स्टॉक्स : टॉप 10 होल्डिंग्स
- ICICI Bank – 9.8%
- Axis Bank – 6.84%
- HDFC Bank – .77%
- State Bank of India – 4.30%
- SBI Life – 3.47%
- L&T – 3.45%
- Interglobe Aviation – 3.26%
- Kotak Mahindra – 3.26%
- Kotak Mahindra Bank – 3.26%
- Eternal – 3.05%
- Maruti Suzuki – 2.99%
सेक्टर : टॉप 5 होल्डिंग्स
- Financial
- Consumer Discretionary
- Healthcare
- Technology
- Industrials
किन निवेशकों के लिए बेहतर है विकल्प
Flexi Cap फंड उन निवेशकों के लिए उपयुक्त माना जाता है जो अलग-अलग मार्केट कैप (Large Cap, Mid Cap और Small Cap) के शेयरों में विविध निवेश के जरिए बेहतर रिटर्न की संभावना तलाश रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Ashish Kacholia Portfolio: आशीष कचोलिया ने 2 मल्टीबैगर शेयरों में घटाई हिस्सेदारी, 6 महीने में 134% तक रहा है रिटर्न
यह स्कीम उन लोगों के लिए भी सही है जिनका लक्ष्य लंबी अवधि में संपत्ति (Wealth) बनाना है और जो कम से कम 5 साल या उससे अधिक समय तक निवेश बनाए रख सकते हैं। साथ ही, यह फंड उन निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प है जो शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव को समझते हैं और अल्पकालिक अस्थिरता के बावजूद निवेश जारी रखने में सहज हैं।
(Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है, न कि निवेश की सलाह है। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार भी नहीं हैं। किसी फंड का पुराना प्रदर्शन भविष्य में जारी रहे, इस बात की कोई गारंटी नहीं है। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply