EPFO: पीएफ खाते में जमा रकम पर ब्याज मिला या नहीं, कैसे चेक करें अपना अकाउंट?
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% ब्याज को सदस्यों के खातों में जमा करने की प्रक्रिया पिछले कुछ दिनों से चला रहा है। इसके तहत करीब 34 करोड़ EPF खातों में लगभग 1.44 लाख करोड़ रुपये का ब्याज जमा किया जाना है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने अपने एक बयान में कहा था कि सदस्य 15 जुलाई से अपनी EPF पासबुक में ब्याज की एंट्री देख सकेंगे। ऐसे में अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि आपके PF खाते में ब्याज जमा हुआ है या नहीं, तो EPFO मेंबर पोर्टल पर के जरिए आसानी से अपना अपडेटेड PF बैलेंस और ब्याज का स्टेटस चेक कर सकते हैं। यहां जानिए पूरा तरीका।
EPFO Update : PF जमा पर ब्याज मिले या नहीं, चेक करें
अगर आप जानना चाहते हैं कि वित्त वर्ष 2025-26 का 8.25% ब्याज आपके PF खाते में जमा हुआ है या नहीं, तो इसे कई आसान तरीकों से चेक कर सकते हैं।
EPFO Member Passbook Portal से
- EPFO Employee Portal पर जाएं।
- अपना UAN और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। इस दौरान आधार लिंक ओटीपी वेरीफिकेशन से गुजरना होगा। ऐसे में आधार लिंक मोबाइल नंबर एक्टिव रखें।
- अपना संबंधित PF अकाउंट चुनें। अगर आपने हाल में नौकरी बदली है तो पुराने कंपनी वाला PF अकाउंट चुनें।
- यहां आपको मंथली पीएफ कॉन्ट्रिब्यूशन (PF Contribution), जमा ब्याज और कुल उपलब्ध पीएफ बैलेंस दिखाई देगा। अगर आपने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पीएफ विथड्रॉल किया है तो वह डिटेल नजर आएगी।
ध्यान देने वाली बात है कि ईपीएफओ ने अपने एंप्लाई पोर्टल पर स्टेटस देखने के लिए सीधे मेंबर पासबुक (Member Passbook) लिंक उपलब्ध करा रखी है। सदस्य इस लिंक की मदद से भी अपने पीएफ खाते में मंथली कॉन्ट्रिब्यूशन (PF Contribution), जमा ब्याज और कुल उपलब्ध पीएफ बैलेंस का स्टेटस देख सकेंगे।
ये भी पढ़ें : IRCTC New Website Launched : IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च, ये है लिंक और यूज करने का तरीका
Passbook Lite से
EPFO ने सदस्यों की सुविधा के लिए Passbook Lite भी शुरू किया है, जहां PF खाते की जरूरी जानकारी आसान तरीके से देखी जा सकती है।
- EPFO के Employee Portal पर जाएं और जरूरी डिटेल की मदद से लॉगिन करें।
- होम पेज पर नीचे की ओर से Passbook या पहली कतार के View सेक्शन में नजर आ रहे Passbook Lite विकल्प चुनें।
- यहां आप PF जमा राशि, विथड्रॉल और मौजूदा बैलेंस का संक्षिप्त विवरण देख सकते हैं।
UMANG ऐप से
EPFO की सेवाओं का लाभ UMANG ऐप के जरिए भी लिया जा सकता है।
UMANG ऐप पर आप
- PF बैलेंस चेक कर सकते हैं।
- पासबुक देख सकते हैं।
- PF क्लेम का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
- EPFO से जुड़ी कई अन्य सेवाओं का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
फिलहाल UMANG ऐप पर UAN अलॉटमेंट और एक्टिवेशन, UAN एक्टिवेशन और पहले से एक्टिवेटेड UAN की फेस ऑथेंटिकेशन जैसी सीमित सेवाएं उपलब्ध हैं। 26 से 3 जुलाई के बीच चले सिस्टम माइग्रेशन (System Migration) के कुछ दिन बाद उमंग ऐप बहाल हुई सेवाएं खबर लिखने तक अस्थायी तौर पर उपलब्ध नहीं हैं। विभाग ने बताया है कि सिस्टम माइग्रेशन का काम पूरा होने के बाद EPFO की बाकी सेवाएं भी चरणबद्ध तरीके से बहाल कर दी जाएंगी। फिलहाल EPFO Member Portal पूरी तरह चालू है और सदस्य इसके जरिए उपलब्ध EPFO सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
यदि किसी तरह की सहायता या जानकारी की जरूरत हो, तो UMANG कस्टमर केयर 10505 पर संपर्क किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें : ITR Filing Alert : आम लोगों पर भी रहती है टैक्स विभाग की नजर, क्या आपके खाते में भी होते हैं ये 10 ट्रांजैक्शन? बढ़ सकती है मुसीबत
बता दें कि हाल में केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने अपने एक बयान में कहा था कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% ब्याज, जिसकी कुल राशि करीब 1.44 लाख करोड़ रुपये है, करीब 34 करोड़ EPF खातों में ऑटो-प्रोसेस की जा रही है। इसके बाद फील्ड अधिकारियों द्वारा वेरीफिकेशन पूरा होने पर यह राशि सदस्यों के खातों में जमा होगी। मंत्री के अनुसार, 15 जुलाई तक सदस्य अपनी EPF पासबुक में ब्याज की एंट्री देख सकेंगे।

Leave a Reply