stock-markett.online
PM Awas Yojana UP : पीएम आवास योजना में आवेदन किया था? जरूर चेक करें फाइनल पात्रता लिस्ट
PM Awas Yojana UP : पीएम आवास योजना में आवेदन किया था? जरूर चेक करें फाइनल पात्रता लिस्ट

PM Awas Yojana UP : पीएम आवास योजना में आवेदन किया था? जरूर चेक करें फाइनल पात्रता लिस्ट

PM Awas Yojana UP : अगर आपने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAYG) के तहत घर के लिए आवेदन किया है और उत्तर प्रदेश में रहते हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। लंबे इंतजार के बाद अब पात्र लाभार्थियों की अंतिम सूची जारी होने जा रही है। राज्य सरकार ने लगभग सभी ग्राम सभाओं में पात्रता सूची तैयार करने का काम लगभग पूरा कर लिया है। अब अपील और शिकायतों के निस्तारण के बाद 15 जुलाई के आसपास फाइनल पात्रता लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। इसी सूची के आधार पर तय होगा कि किन परिवारों को योजना के तहत पक्का घर मिलेगा और उनके आवास स्वीकृत किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार के मुताबिक, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत प्रदेश की करीब 98% ग्राम सभाओं में स्थायी पात्रता सूची तैयार करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिन मामलों में पात्रता को लेकर शिकायतें या आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं, उनका निस्तारण अपीलिएट कमेटी द्वारा किया जा रहा है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 जुलाई 2026 को अंतिम पात्रता सूची सार्वजनिक कर दी जाएगी।

फाइनल सूची जारी होने के बाद सरकार योजना के पात्र लाभार्थियों के आवास स्वीकृत करने की प्रक्रिया शुरू करेगी। यानी जिन लोगों का नाम अंतिम सूची में शामिल होगा, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पक्का घर बनाने के लिए सरकारी सहायता मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा।

ये भी पढ़ें : EPFO: पीएफ खाते में जमा रकम पर ब्याज मिला या नहीं, कैसे चेक करें अपना अकाउंट?

सरकार का कहना है कि पात्रता सूची को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए शिकायतों और आपत्तियों की जांच के बाद ही अंतिम सूची जारी की जा रही है, ताकि केवल वास्तविक और पात्र परिवारों को ही योजना का लाभ मिल सके। ऐसे में जिन लोगों ने आवेदन किया है, उन्हें 15 जुलाई को जारी होने वाली अंतिम सूची पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *