stock-markett.online
Groww के ब्लॉक डील और JSW Energy के कमजोर Q4 से टूटे शेयर, एक्सपर्ट ने बताए अहम लेवल; कहां मिलेगा सपोर्ट?
Groww के ब्लॉक डील और JSW Energy के कमजोर Q4 से टूटे शेयर, एक्सपर्ट ने बताए अहम लेवल; कहां मिलेगा सपोर्ट?

Groww के ब्लॉक डील और JSW Energy के कमजोर Q4 से टूटे शेयर, एक्सपर्ट ने बताए अहम लेवल; कहां मिलेगा सपोर्ट?

Stock Falls Technical Chart: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कुछ चुनिंदा स्टॉक्स में तेज बिकवाली देखने को मिली। खास तौर पर एक ओर जहां ब्लॉक डील की खबर के बाद Groww का शेयर दबाव में आ गया, वहीं दूसरी तरफ कमजोर तिमाही नतीजों ने JSW Energy के निवेशकों का भरोसा हिला दिया। टेक्निकल चार्ट्स भी फिलहाल इन दोनों स्टॉक्स में कमजोरी की तरफ इशारा कर रहे हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि मौजूदा स्तरों पर निवेशकों को सतर्क रणनीति अपनाने की जरूरत है।

ब्लॉक डील के बाद दबाव में GROWW

ग्रो (Groww Share Price) के शेयर में लगातार दूसरे दिन कमजोरी देखने को मिली। स्टॉक करीब 3 से 4 फीसदी तक फिसल गया और 183 रुपये के आसपास ट्रेड करता दिखा। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में भी शेयर 190 रुपये के आसपास दबाव में बना हुआ था। बाजार में बिकवाली का बड़ा कारण ब्लॉक डील को माना जा रहा है। तीन निवेशकों ने करीब 37 लाख शेयर लगभग 170 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे हैं। यह सौदा पिछले बंद भाव के मुकाबले करीब 8.5 फीसदी डिस्काउंट पर हुआ।

इतनी बड़ी मात्रा में शेयरों की बिकवाली ने बाजार में सेंटीमेंट कमजोर कर दिया। टेक्निकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक फिलहाल स्टॉक का शॉर्ट टर्म चार्ट कमजोर नजर आ रहा है। शेयर पहले से ही 10 दिन और 20 दिन के मूविंग एवरेज के नीचे कारोबार कर रहा था और अब इसने 50 दिन के मूविंग एवरेज को भी नीचे की ओर तोड़ दिया है। इसे तकनीकी रूप से कमजोरी का संकेत माना जाता है।

कहां दिख रहा रिकवरी?

ईटी नाउ से एक्सपर्ट्स ने कहा है कि जिन निवेशकों के पास पहले से लॉन्ग पोजीशन है, उन्हें किसी भी उछाल पर सतर्क रहना चाहिए। अगर शेयर 192 से 195 रुपये की रेंज में रिकवरी दिखाता है, तो वहां मुनाफावसूली या एग्जिट पर विचार किया जा सकता है। वहीं नई खरीदारी की सलाह तभी दी जा रही है जब स्टॉक 206 रुपये के ऊपर टिकाऊ मजबूती दिखाए। फिलहाल रणनीति “वॉच एंड वेट” की रखने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें- Madhusudan Kela पोर्टफोलियो के 3 वेल्थ क्रिएटर, 60 महीने में 6,900% तक एबसॉल्यूट रिटर्न, किसी स्टॉक में आपका है निवेश?

कमजोर नतीजों से टूटा JSW Energy

जेएसडब्ल्यू (JSW Energy Share) के शेयर में भी तेज दबाव देखने को मिला। स्टॉक करीब 5 फीसदी तक टूटकर 518 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी के तिमाही नतीजे बाजार की उम्मीदों से कमजोर रहे, जिसका सीधा असर शेयर पर दिखाई दिया। कंपनी के मुनाफे में करीब 9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। रिजल्ट के बाद शेयर में लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। हालांकि टेक्निकल एक्सपर्ट्स का मानना है कि मौजूदा स्तरों पर स्टॉक एक अहम सपोर्ट जोन के करीब पहुंच चुका है। शेयर ने अपने 200-Day Moving Average (200 DMA) के आसपास सपोर्ट लेने की कोशिश की है। इसके अलावा यह स्तर पिछली बड़ी रैली के 50 फीसदी रिट्रेसमेंट जोन के भी करीब माना जा रहा है।

क्या हैं अहम लेवल?

विशेषज्ञों के अनुसार जिन निवेशकों के पास पहले से JSW Energy में होल्डिंग है, वे 510 रुपये का स्टॉप लॉस लगाकर अपनी पोजीशन बनाए रख सकते हैं। वहीं नई खरीदारी के लिए 540 रुपये के ऊपर का स्तर अहम माना जा रहा है। अगर स्टॉक इस स्तर के ऊपर मजबूती से निकलता है, तो आगे 580 से 590 रुपये तक की तेजी देखने को मिल सकती है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *