stock-markett.online
SIP Calculator : निवेश में 5 साल की देरी से 1.5 करोड़ घट सकता है कॉर्पस, 25 और 30 साल के निवेशक की केस स्टडी
SIP Calculator : निवेश में 5 साल की देरी से 1.5 करोड़ घट सकता है कॉर्पस, 25 और 30 साल के निवेशक की केस स्टडी

SIP Calculator : निवेश में 5 साल की देरी से 1.5 करोड़ घट सकता है कॉर्पस, 25 और 30 साल के निवेशक की केस स्टडी

अक्सर लोग सोचते हैं कि 4-5 साल बाद निवेश शुरू करेंगे, लेकिन ये छोटी सी देरी आपके रिटर्न को कम कर सकती है। छोटी-सी SIP भी अगर समय पर शुरू की जाए, तो कंपाउंडिंग का फायदा कई गुना बढ़ जाता है। 25 साल और 30 साल की उम्र में SIP शुरू करने के बीच का अंतर इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। आइए समझते हैं कि सिर्फ 5 साल की देरी कैसे 1 करोड़ रुपये स ज्यादा का नुकसान कर सकती है।

25 साल की उम्र में निवेश का फायदा

मान लीजिए कोई व्यक्ति 25 साल की उम्र में हर महीने 5,000 रुपये की SIP शुरू करता है और उसे सालाना 12% का रिटर्न मिलता है। अगर वह 35 साल तक (यानी 60 साल की उम्र तक) निवेश जारी रखता है, तो उसका कुल निवेश 21 लाख रुपये होगा।

लेकिन कंपाउंडिंग से यह रकम बढ़कर करीब 3.25 करोड़ रुपये हो जाती है। इसमें से लगभग 3.04 करोड़ रुपये सिर्फ कमाई होती है। यानी असली जादू समय का है, जहां पैसा खुद पैसा बनाता है।

यह भी पढ़े: SIP Calculator: हर महीने ₹9,000 की बचत से कैसे तैयार करें ₹10 करोड़ का फंड! देखें कैलकुलेशन चार्ट

30 साल की उम्र में शुरुआत का असर

अब अगर यही निवेश 5 साल देर से, यानी 30 साल की उम्र में शुरू किया जाए और 30 साल तक जारी रखा जाए, तो कुल निवेश 18 लाख रुपये होगा।

इस स्थिति में फाइनल वैल्यू करीब 1.76 करोड़ रुपये बनती है, जिसमें 1.58 करोड़ रुपये रिटर्न होता है। पहली नजर में यह भी बड़ा अमाउंट लगता है, लेकिन जब इसे पहले उदाहरण से तुलना करते हैं, तो बड़ा अंतर सामने आता है।

1.5 करोड़ रुपये का अंतर—सिर्फ 5 साल की देरी से

दोनों को तुलना करें तो 25 साल की उम्र में शुरू करने वाला निवेशक करीब 3.25 करोड़ रुपये तक पहुंचता है, जबकि 30 साल में शुरू करने वाला सिर्फ 1.76 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाता है।

यानी सिर्फ 5 साल की देरी से करीब 1.48 करोड़ रुपये (लगभग 1.5 करोड़) का नुकसान हो जाता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि पहले केस में निवेश सिर्फ 3 लाख ज्यादा (21 लाख vs 18 लाख) है, लेकिन रिटर्न में फर्क बहुत बड़ा है।

यह भी पढ़े: GST Alert: अगर भूल गए जीएसटी रिटर्न भरना, तो बंद हो सकता है आपका बिजनेस नंबर! क्या कहता है नियम?

क्यों होता है इतना बड़ा अंतर?

इसका सबसे बड़ा कारण है कंपाउंडिंग (Compounding)। जितना ज्यादा समय आपका पैसा बाजार में रहता है, उतना ज्यादा वह बढ़ता है। शुरुआती सालों में रिटर्न छोटा लगता है, लेकिन समय के साथ यह तेजी से बढ़ने लगता है।

इससे क्या समझने को मिलता है?

– निवेश जितना जल्दी शुरू करेंगे, उतना फायदा मिलेगा

– छोटी SIP भी लंबे समय में बड़ी रकम बना सकती है

– देरी करने से रिटर्न पर भारी असर पड़ता है

– अनुशासन और लंबा समय निवेश की सबसे बड़ी ताकत है

अगर आप अभी निवेश शुरू करने का सोच रहे हैं, तो इंतजार करना सबसे बड़ी गलती हो सकती है। 5 साल की देरी आपको करोड़ों से दूर कर सकती है। इसलिए जितनी जल्दी हो सके, SIP शुरू करें और वेल्थ बनाएं।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *