stock-markett.online
Share Markets Report: सेंसेक्स दिन के हाई से 550 अंक फिसला, निफ्टी 24100 से नीचे, इन 4 वजहों से गिरा बाजार
Share Markets Report: सेंसेक्स दिन के हाई से 550 अंक फिसला, निफ्टी 24100 से नीचे, इन 4 वजहों से गिरा बाजार

Share Markets Report: सेंसेक्स दिन के हाई से 550 अंक फिसला, निफ्टी 24100 से नीचे, इन 4 वजहों से गिरा बाजार

Share Markets Report: शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक 6 मई को अच्छी मजबूती के साथ खुले। लेकिन, कुछ ही घंटों ने बाजार ने अपनी ज्यादातर बढ़त गंवा दी। 12 बजे निफ्टी 0.32 फीसदी यानी 77 अंक के उछाल के साथ 24,122 पर चल रहा था। सेंसेक्स 0.21 फीसदी यानी 160 अंक चढ़कर 77,164 पर चल रहा था।

Sensex दिन के अपने हाई से 550 अंक फिसला है। हालांकि, बाजार में चढ़ने वाले शेयरों की संख्या गिरने वाले शेयरों के मुकाबले ज्यादा रही। 2,275 शेयरों में तेजी दिखी, जबकि 1,267 शेयर लाल निशान में चल रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांक अच्छी तेजी के साथ बंद हुए थे। उधर, ईरान को लेकर अमेरिका के रुख में नरमी के संकेत हैं। इससे क्रूड की कीमतों में गिरावट दिखी है। इन वजहों से भारत सहित एशियाई शेयर बाजार सुबह में मजबूत खुले थे।

इन चार वजहों से बाजार ने गंवाई बढ़त:

1. प्रॉफिट बुकिंग

सुबह में बाजार में अच्छी तेजी के बाद मुनाफावसूली शुरू हो गई। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के नरम रुख के बावजूद ईरान की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बताया जाता है कि ईरान अपनी मांगों पर अड़ा है। इससे मध्यपूर्व में अनिश्चितिता खत्म होती नहीं दिख रही है। इस वजह से बाजार में मुनाफा वसूली हुई, जिससे प्रमुख सूचकांकों ने अपनी बढ़त गंवा दी।

2. विदेशी फंडों की बिकवाली

विदेशी फंडों (FIIs) ने एक बार फिर भारतीय बाजार में बिकवाली शुरू कर दी है। उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 3,622 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 2,603 करोड़ रुपये की खरीदारी कर बाजार को ज्यादा गिरने नहीं दिया। लेकिन, विदेशी फंडों की बिकवाली से बाजार पर दबाव बढ़ा है।

3. तकनीकी कारण

सैमको सिक्योरिटीज के डेरिवेटिव्स रिसर्च एनालिस्ट धूपेश धमीजा ने कहा कि निफ्टी 23,750-24,250 अंक के दायरे में बना हुआ है। जब तक रेसिस्टेंस लेवल के नीचे बना रहता है बाजार में सावधानी का रुख बना रहेगा। अभी तेजी पर बिकवाली की स्ट्रेटेजी सही लगती है। बाजार में तेजी के लिए निफ्टी का लगातार 24,250 के ऊपर बंद होना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: Coforge Share Price: कोफोर्ज का शेयर 9% उछला, क्या अभी निवेश करने पर होगी मोटी कमाई?

4. L&T का शेयर 3 फीसदी गिरा

एलएंडटी के शेयरों में 6 मई को बड़ी गिरावट दिखी। इससे शेयर 3 हफ्ते के लो लेवल पर पहुंच गया। मार्च तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 3.1 फीसदी गिरावट आई है। इसका असर कंपनी के शेयरों पर बुधवार को देखने को मिला। एलएंडटी का शेयर इंडिया के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर का बैरोमीटर माना जाता है। इस शेयर में गिरावट का असर बाजार के सेंटिमेंट पर पड़ा।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *