United Breweries Shares: दिग्गज ब्रेवरीज कंपनी यूनाइटेड ब्रेवरीज के शेयर आज करीब 5% टूटकर एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गए। हाई कैटेगरी के निवेश और लागत में उछाल के चलते कंपनी की मार्च 2026 तिमाही फीकी रही। इसकी आंच में आज ब्रेवरीज कंपनी के शेयर झुलस गए। बिकवाली का दबाव इतना तेज है कि निचले स्तर पर खरीदारी भी शेयरों को संभाल नहीं पाई और अब भी यह काफी कमजोर स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 3.64% की गिरावट के साथ ₹1401.00 के भाव पर है। इंट्रा-डे में तो यह 4.95% फिसलकर ₹1,382.00 तक आ गया था।
US-Iran War ने बिगाड़ दी United Breweries की सेहत
पिछले वित्त वर्ष 2027 की आखिरी तिमाही जनवरी-मार्च 2026 में यूनाइटेड ब्रेवरीज का रेवेन्यू सालाना आधार पर घट गया और बाजार की उम्मीदों से कम रही क्योंकि बिक्री वॉल्यूम उन बाजारों से बढ़ी, जहां सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट ब्रेवरीज से थी। मैनेजमेंट का कहना है कि पश्चिमी एशिया में चल रही लड़ाई ने भारतीय बियर इंडस्ट्री को प्रभावित किया है और इसके चलते कच्चे माल और पैकेजिंग से जुड़े खर्च के साथ ट्रांसपोर्ट अहर अन्य ऑपरेटिंग कॉस्ट में उछाल आया है। मैनेजमेंट ने आगाह किया है कि इन सबके साथ मिलकर आने वाली तिमाहियों में कॉम्पटीशन असर डाल सकता हैं।
किन बातों से सपोर्ट की उम्मीद?
कर्नाटक में फेवरेबल पॉलिसी, और प्रीमियम पोर्टफोलियो की मजबूती से यूनाइटेड ब्रेवरीज के शेयरों को आने वाले समय में सपोर्ट मिल सकता है। मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का प्रीमियम सेगमेंट 12% की उम्मीद के मुकाबले 16% की रफ्तार से बढ़ा। इसके शेयरों को कवर करने वाले 22 एनालिस्ट्स में से 10 ने इसे खरीदारी, 8 ने सेल और 4 ने होल्ड रेटिंग दी है। एक ब्रोकरेज फर्म इक्विरस सिक्योरिटीज ने इसकी रेटिंग घटाकर रिड्यूस कर दी है और टारगेट प्राइस ₹1,424 पर फिक्स किया है।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?
यूनाइटेड ब्रेवरीज के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल 8 मई 2025 को बीएसई पर यह ₹2244.00 के भाव पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से एक साल में यह 38.41% टूटकर आज 6 मई 2026 को यह ₹1382.00 पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।
Q4 नतीजों के बाद Marico 4% उछलकर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Leave a Reply