stock-markett.online
भारत से गाड़ी लेकर नेपाल जाने के लिए भंसार बनवाने की व्यवस्था बदल गई! इस डायरेक्ट लिंक से करिए, स्टेप बाई स्टेप जानिए
भारत से गाड़ी लेकर नेपाल जाने के लिए भंसार बनवाने की व्यवस्था बदल गई! इस डायरेक्ट लिंक से करिए, स्टेप बाई स्टेप जानिए

भारत से गाड़ी लेकर नेपाल जाने के लिए भंसार बनवाने की व्यवस्था बदल गई! इस डायरेक्ट लिंक से करिए, स्टेप बाई स्टेप जानिए

India-Nepal Vehicle Entry: पहाड़ों की गोद में बसे नेपाल की वादियों में अपनी गाड़ी से घूमना हर ट्रैवलर का सपना होता है। लेकिन बॉर्डर पर ‘भंसार’ यानी परमिट बनवाने के लिए घंटों लंबी लाइनों में खड़े होना इस एक्सपीरियंस को थोड़ा फीका कर देता था। लेकिन अब इसे लेकर नया नियम ‘अस्थायी वाहन आयात’ (TIV) लागू हो गया है।

अगर आप भी अपनी गाड़ी से नेपाल की सैर का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। नेपाल सरकार ने अपनी गाड़ियों के एंट्री प्रोसेस को पूरी तरह डिजिटल कर दिया है। अब आपको बॉर्डर पर परमिट के लिए पसीना बहाने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप घर बैठे ही अपना भंसार बनवा सकते हैं।

ऐसे लें ऑनलाइन परमिट

नई डिजिटल प्रणाली के तहत आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करते हुए अपना ऑनलाइन परमिट बनवा सकते हैं:

  • सबसे पहले नेपाल के भंसार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट पर मौजूद ‘Our Services’ सेक्शन पर नेविगेट करें।
  • सेवाओं की लिस्ट में से ‘Temporary Import of Vehicle’ (TIV) मॉड्यूल का चयन करें।
  • अपने वाहन और यात्रा से संबंधित सभी आवश्यक विवरण पोर्टल पर सबमिट करें।
  • जरूरी राजस्व शुल्क का ऑनलाइन पेमेंट करें।
  • भुगतान सफल होने के बाद आपको एक QR कोड प्राप्त होगा, जो नेपाल में आपकी यात्रा के लिए आधिकारिक परमिशन के रूप में काम करेगा।

किसे मिलेगा इस नई व्यवस्था का लाभ?

यह सेवा मुख्य रूप से उन भारतीय पर्यटकों और यात्रियों के लिए है जो भारत के रास्ते अपने निजी वाहन से नेपाल में प्रवेश कर रहे हैं। भारत के अलावा अन्य देशों के नागरिक भी, जो भारत के रास्ते नेपाल जा रहे हैं, इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। भंसार विभाग के अनुसार, वर्तमान में चीन से बहुत कम लोग सड़क मार्ग से आते हैं, लेकिन भविष्य में वहां से आने वाले वाहनों के लिए भी यह सिस्टम तैयार किया गया है।

बॉर्डर पर मिलेगी बड़ी राहत

अब भारत से नेपाल जाने के लिए सोनौली, जमुनाह और गौरीफंटा जैसे प्रमुख बॉर्डर पॉइंट्स पर अब परमिट के लिए लंबी लाइनें नहीं लगानी होंगी। ऑनलाइन सिस्टम होने से पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनेगी और किसी भी प्रकार के फर्जीवाड़े की आशंका खत्म होगी। अगर यात्रा के दौरान परमिट की अवधि खत्म हो जाती है, तो आप नेपाल के भीतर से ही इसे ऑनलाइन रिन्यू कर सकेंगे।

नेपाल ने भारत से आने वाली गाड़ियों के लिए एक झटके में बदल दिए भंसार के नियम और पूरी व्यवस्था! चेक करिए नया आदेश

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *