stock-markett.online
IPL 2026 Playoffs Schedule: बेंगलुरु नहीं अहमदाबाद में होगा आईपीएल का फाइनल, जानें कब से शुरू होगा प्लेऑफ मुकाबला
IPL 2026 Playoffs Schedule: बेंगलुरु नहीं अहमदाबाद में होगा आईपीएल का फाइनल, जानें कब से शुरू होगा प्लेऑफ मुकाबला

IPL 2026 Playoffs Schedule: बेंगलुरु नहीं अहमदाबाद में होगा आईपीएल का फाइनल, जानें कब से शुरू होगा प्लेऑफ मुकाबला

IPL 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मैचों के शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस बार टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले फाइनल मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने की चर्चा थी, लेकिन अब इसकी मेजबानी अहमदाबाद को मिली है। वहीं खास लॉजिस्टिक्स कारणों की वजह से टूर्नामेंट का ये अहम चरण तीन अलग-अलग शहरों में खेला जाएगा। 70 मैचों की लीग स्टेज के बाद 26 मई से प्लेऑफ मुकाबलों की शुरुआत होगी।

लीग मुकाबलों के बाद क्वालिफायर-1 मैच धर्मशाला में खेला जाएगा, जबकि एलिमिनेटर और दूसरा क्वालिफायर न्यू चंडीगढ़ में आयोजित किए जाएंगे। इस फैसले के बाद क्रिकेट फैंस के बीच काफी चर्चा देखने को मिल रही है

आईपीएल ने अपने बयान में क्या कहा

आईपीएल के आधिकारिक बयान में कहा गया, “कुछ ऑपरेशनल और लॉजिस्टिक कारणों की वजह से टाटा आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबले इस सीजन में खास तौर पर तीन अलग-अलग जगहों पर कराए जाएंगे।” आगे कहा गया कि, “शुरुआत में बेंगलुरु को फाइनल की मेजबानी के लिए चुना गया था, लेकिन स्थानीय क्रिकेट संघ और प्रशासन की कुछ जरूरतों के कारण, जो बीसीसीआई की तय गाइडलाइंस और प्रोटोकॉल से बाहर थीं, वेन्यू में बदलाव किया गया और मैचों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया।”

IPL 2026 प्लेऑफ शेड्यूल

  • क्वालिफायर 1 (26 मई): HPCA स्टेडियम, धर्मशाला
  • एलिमिनेटर (27 मई): न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़
  • क्वालिफायर 2 (29 मई): न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़
  • फाइनल (31 मई): नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

बेंगलुरु से क्यों छिनी मेजबानी

पहले आई खबरों के मुताबिक, आईपीएल 2026 का फाइनल बेंगलुरु से बाहर शिफ्ट होने की एक वजह विधायक टिकट विवाद भी माना जा रहा है। मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सीजन के पहले मैच से पहले कांग्रेस विधायक विजयानंद कशप्पनवर ने कहा था कि हर विधायक को कम से कम पांच आईपीएल टिकट मिलने चाहिए। उनका कहना था कि चुने हुए जनप्रतिनिधि वीआईपी होते हैं और उन्हें टिकट के लिए लाइन में इंतजार नहीं करना चाहिए।

इसके बाद कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने घोषणा की कि मौजूदा आईपीएल सीजन में आरसीबी के मैचों के लिए विधायकों और सांसदों को तीन-तीन टिकट दिए जाएंगे।

कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबले धर्मशाला और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे। लीग चरण की टॉप दो टीमों के बीच होने वाला क्वालिफायर-1 मुकाबला 26 मई को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में होगा। वहीं एलिमिनेटर मैच 27 मई और दूसरा क्वालिफायर 29 मई को न्यू चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले पिछले साल भी खराब मौसम की वजह से आईपीएल फाइनल को कोलकाता से अहमदाबाद शिफ्ट किया गया था। उस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की थी।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *