stock-markett.online
Ather Energy Share Price: नोमुरा के अपग्रेड के बाद 4% भागा शेयर, जानिए टारगेट प्राइस
Ather Energy Share Price: नोमुरा के अपग्रेड के बाद 4% भागा शेयर, जानिए टारगेट प्राइस

Ather Energy Share Price: नोमुरा के अपग्रेड के बाद 4% भागा शेयर, जानिए टारगेट प्राइस

Ather Energy Share Price : एथर एनर्जी के शेयर में आज जोरदार तेजी आई है। नोमुरा के अपग्रेड के बाद यह शेयर करीब 4 फीसद उछलकर वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल है। फिलहाल यह शेयर 61.60 रुपए यानी 3.90 फीसदी की तेजी के साथ 1638 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 1,648.60 रुपए है। वहीं इसका दिन का लो 1,607.40 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,744 रुपए है। शेयर में भारी वॉल्यूम के साथ तेजी आई है। इसका वॉल्यूम 4,968,280 शेयर और मार्केट कैप 65,090 करोड़ रुपए के आसपास दिख रहा है।

एथर एनर्जी पर नोमुरा

एथर एनर्जी पर नोमुरा ने खरीदारी की रेटिंग देते हुए टारगेट बढ़ाकर 1926 रुपए कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि KONARC की लॉन्चिंग कंपनी के लिए तेजी के नए ट्रिगर का काम करेगी। कंपनी को देश में तेजी से बढ़ रहे EV कल्चर का फायदा मिलेगा। FY28 के लिए बिक्री का अनुमान बढ़ाकर 7.94 लाख यूनिट कर दिया गया है। FY29 के लिए 10.16 लाख वॉल्यूम का लक्ष्य है। कंपनी को देश में तेजी से बढ़ रहे EV कल्चर का फायदा मिलेगा। EBITDA मार्जिन FY27 के -6.2% से बढ़कर FY29 में 7.6% होने की उम्मीद है।

ब्रोकरेज का यह भी कहना है कि कंपनी को PLI स्कीम का फायदा मिलेगा। FY28 में PAT ब्रेकइवेन की उम्मीद है। प्रीमियम वैल्यूएशन बरकरार रहेगा। 5-7x EV/Sales का वैल्यूएशन आगे भी बने रहने का भरोसा है। शेयर 1 साल में करीब 200% चढ़ चुका है।

ब्रोकरेज का यह बुलिश नज़रिया एथर द्वारा 29 अगस्त को अपने सालाना ‘कम्युनिटी डे’ पर ‘कोनार्क’ (Konarc) को पेश किए जाने के बाद आया है। 99,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाला यह इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी की मास-मार्केट सेगमेंट में एंट्री का प्रतीक है। कंपनी भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में प्रीमियम सेगमेंट से आगे बढ़कर अपना विस्तार करना चाहती है।

एमके ग्लोबल की राय

एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज की एक पुरानी रिपोर्ट के अनुसार, एथर की होसुर फैसिलिटी में ‘कोनार्क’ (Konarc) का प्रोडक्शन शुरू होने की उम्मीद है और इसकी डिलीवरी सितंबर 2026 में शुरू होने वाली है। ब्रोकरेज फर्म ने एथर एनर्जी के लिए 2,200 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ अपनी ‘बाय’ (buy) रेटिंग बनाए रखी है।

एमके (Emkay) ने कहा है कि एथर (Ather) की AURIC फैसिलिटी में दिसंबर या मार्च तिमाही से प्रोडक्शन बढ़ने की उम्मीद है और FY28 की पहली छमाही तक यह पूरी क्षमता तक पहुंच जाएगी। पूरी क्षमता पर पहुंचने के बाद इस फैसिलिटी से हर महीने 42,000 यूनिट्स की कैपेसिटी जुड़ने की उम्मीद है। एथर ने अपनी होसुर (Hosur) फैसिलिटी में भी हर महीने 6,000-10,000 यूनिट्स की कैपेसिटी बढ़ाने का संकेत दिया है।

एथर एनर्जी: रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान

वित्त वर्ष 2027 में कंपनी के रेवेन्यू में 54 फीसदी ग्रोथ का अनुमान है। वहीं, वित्त वर्ष 2028 में कंपनी के रेवेन्यू में 80 फीसदी ग्रोथ का अनुमान है। जबकि,वित्त वर्ष 2028 में कंपनी के रेवेन्यू में 31 फीसदी ग्रोथ का अनुमान है।

 

Market Insight : 23100-23300 का लेवल एक पत्थर की लकीर, इसको बचाना निफ्टी के लिए अस्तित्व का सवाल

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *