stock-markett.online
Cable Stocks Rally: केबल्स सेक्टर के शेयरों में जोरदार तेजी, इन 5 स्टॉक्स ने दिया 700% तक YTD रिटर्न
Cable Stocks Rally: केबल्स सेक्टर के शेयरों में जोरदार तेजी, इन 5 स्टॉक्स ने दिया 700% तक YTD रिटर्न

Cable Stocks Rally: केबल्स सेक्टर के शेयरों में जोरदार तेजी, इन 5 स्टॉक्स ने दिया 700% तक YTD रिटर्न

भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर, बिजली, टेलीकॉम और डेटा कनेक्टिविटी पर बढ़ते फोकस के बीच केबल्स सेक्टर के कई शेयरों ने इस साल निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। केबल कंपनियां पावर ट्रांसमिशन, टेलीकॉम नेटवर्क, ऑप्टिकल फाइबर, इलेक्ट्रिकल वायरिंग और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स के लिए जरूरी प्रोडक्ट बनाती हैं। यही वजह है कि इंफ्रास्ट्रक्चर और कैपेक्स से जुड़े निवेश चक्र में इस सेक्टर पर निवेशकों की नजर बनी हुई है।

Universal Cables

इनमें सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले शेयरों में Universal Cables का नाम सबसे ऊपर है। कंपनी के शेयर ने YTD आधार पर 791.27 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है। Universal Cables मुख्य रूप से एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज (EHV) और पावर केबल्स के कारोबार से जुड़ी है।

Birla Cable

Birla Cable का प्रदर्शन भी काफी मजबूत रहा है। कंपनी के शेयर ने इस साल अबतक में 176.15 फीसदी का रिटर्न दिया है। Birla Cable टेलीकम्युनिकेशन और ऑप्टिक फाइबर केबल्स के कारोबार में है। देश में डिजिटल कनेक्टिविटी, ब्रॉडबैंड और टेलीकॉम नेटवर्क के विस्तार के चलते ऑप्टिकल फाइबर की जरूरत बढ़ रही है। ऐसे में इस सेगमेंट में काम करने वाली कंपनियों को बढ़ती कनेक्टिविटी और नेटवर्क विस्तार से फायदा मिल सकता है।

Cords Cable

Cords Cable Industries के शेयर ने भी इस साल निवेशकों को मजबूत रिटर्न दिया है। कंपनी का YTD रिटर्न 94.02 फीसदी रहा है। Cords Cable Industries मुख्य रूप से कंट्रोल और इंस्ट्रूमेंटेशन केबल्स बनाती है। इनका इस्तेमाल कई इंडस्ट्रियल और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में किया जाता है।

Finolex Cables

Finolex Cables भी केबल्स सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में शामिल है। कंपनी के शेयर ने YTD आधार पर 80.33 फीसदी का रिटर्न दिया है। Finolex Cables इलेक्ट्रिकल और कम्युनिकेशन केबल्स के कारोबार में एक जाना-पहचाना नाम है। कंपनी के उत्पादों का इस्तेमाल घरों, कमर्शियल प्रॉपर्टीज, इंडस्ट्रियल एप्लीकेशन और कम्युनिकेशन से जुड़े क्षेत्रों में किया जाता है।

Vodafone Idea Share : वोडाफोन आइडिया को 3.5 बिलियन डॉलर का कर्ज देगा SBI के नेतृत्व वाला कंसोर्टियम

RR Kabel

RR Kabel के शेयर ने भी मजबूत प्रदर्शन किया है। कंपनी ने YTD आधार पर 66.41 फीसदी का रिटर्न दिया है। RR Kabel मुख्य रूप से हाउस वायर और पावर केबल्स के कारोबार में है। घरों और इमारतों में इलेक्ट्रिकल वायरिंग के साथ-साथ पावर इंफ्रास्ट्रक्चर में केबल्स की मांग बनी रहती है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *