stock-markett.online
Pithori Amavasya 2026: आज पिठोरी अमावस्या पर पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए करें ये उपाय, जानें इस दिन क्या करें और क्या नहीं
Pithori Amavasya 2026: आज पिठोरी अमावस्या पर पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए करें ये उपाय, जानें इस दिन क्या करें और क्या नहीं

Pithori Amavasya 2026: आज पिठोरी अमावस्या पर पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए करें ये उपाय, जानें इस दिन क्या करें और क्या नहीं

Pithori Amavasya 2026: हिंदू धर्म अमावस्या तिथि को अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली तिथि माना जाता है। यह तिथि पितरों को समर्पित है और इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए दान-पुण्य करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है। पूरे साल में हर माह की एक अमावस्या तिथि के हिसाब से 12 तिथियां आती हैं। इसमें भाद्रपद माह की अमावस्या तिथि का विशेष स्थान है। इस अमावस्या को पिठोरी अमावस्या और कुशग्रहणी अमावस्या के नाम से भी जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन गंगा आदि पवित्र नदियों में स्नान, दान और पितृ कर्म करने से पितृ तृप्त होते हैं और अपने वंशजों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं। साथ ही आज के दिन वर्ष भर पितरों की पूजा के लिए कुश जमा की जाती है। पिठोरी अमावस्या के दिन भूलकर भी कुछ ऐसे कामों को करने से बचना चाहिए, जिससे पूर्वज नाराज हो सकते हैं। आइए जानते हैं पिठोरी अमावस्या पर क्या करना चाहिए और क्या करने से बचना चाहिए?

आज पितरों के नाम जल और काला तिल करें अर्पित

अमावस्या तिथि पर पितरों के नाम पर जल और काले तिल अर्पित करने चाहिए। पितरों के नाम से अपनी क्षमता के मुताबिक सात्विक भोजन जरूरतमंदों को कराएं। इसके अलावा आप इस दिन अपनी पारिवारिक परंपरा के अनुरूप तर्पण कर सकते हैं।

पिठोरी अमावस्या पर इन नियमों का पालन करें

  • पिठोरी अमावस्या पर सुबह जल्दी उठने के बाद पवित्र नदी में स्नान करने के विधान है। इसके बाद साफ वस्त्र धारण करें।
  • नित्यकर्म करने के पश्चात श्रद्धापूर्वक मन से पितरों को याद करना चाहिए।
  • अमावस्या तिथि पर दान-पुण्य से जुड़े कार्य करने के साथ जरूरतमंदों को अनाज, वस्त्र, तिल आदि चीजों का दान करना चाहिए।
  • पिठोरी अमावस्या पर अपनी क्षमता अनुसार जरूरतमंदों को भोजन कराना पुण्य का काम माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन असहाय व्यक्ति की मदद करने से पुण्य मिलता है।
  • पिठोरी अमावस्या के दिन मन और तन से सात्विक और शुद्ध रहने की कोशिश करनी चाहिए। इसके अलावा इस दिन घर की बुजुर्गों की सेवा और सम्मान करना शुभ माना जाता है।

पिठोरी अमावस्या पर न करें ये काम

  • हिंदू धर्म और शास्त्रों में अन्न और भोजन की बर्बादी करना पाप माना जाता है। इस नियम का पालन अमावस्या तिथि पर खासतौर पर किया जाता है। माना जाता है कि, इस दिन अनाज की बर्बादी करने से मां अन्नपूर्णा नाराज हो सकती है।
  • हिंदू धर्म शास्त्रों में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन बुजुर्गों, जरूरतमंदों और असहाय लोगों का अपमान करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही पितरों का अनादर भी न करें।
  • पिठोरी अमावस्या के दिन घर में भूलकर लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही किसी को भी ऐसी बातें न बोलें जो आहत करने का काम करें।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *