stock-markett.online
Midcap Funds: 20% से ज्यादा का CAGR रिटर्न, ये 6 मिडकैप फंड्स रहे टॉप पर
Midcap Funds: 20% से ज्यादा का CAGR रिटर्न, ये 6 मिडकैप फंड्स रहे टॉप पर

Midcap Funds: 20% से ज्यादा का CAGR रिटर्न, ये 6 मिडकैप फंड्स रहे टॉप पर

मिडकैप शेयरों में निवेश करने वाले म्यूचुअल फंड्स ने पिछले कुछ सालों में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। अगर आप ऐसे मिडकैप फंड्स की तलाश में हैं, जिन्होंने लंबी अवधि में मजबूत प्रदर्शन किया है, तो कुछ स्कीम्स ने 3 साल की अवधि में 20 फीसदी से ज्यादा का सालाना औसत रिटर्न यानी CAGR दिया है।

HSBC Midcap Fund

3 साल में 20 फीसदी से ज्यादा CAGR देने वाले Midcap Funds की लिस्ट में HSBC Midcap Fund सबसे आगे रहा है। इस फंड ने 3 साल की अवधि में 24.22 फीसदी का CAGR दिया है। यानी इस अवधि में निवेशकों को सालाना औसतन 24 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिला है।

Invesco India Midcap Fund

इसके बाद Invesco India Midcap Fund का नाम आता है। इस फंड ने 3 साल में 23.38 फीसदी का CAGR दिया है। मजबूत प्रदर्शन के साथ यह मिडकैप कैटेगरी के बेहतर प्रदर्शन करने वाले फंड्स में शामिल रहा।

WhiteOak Capital Midcap Fund

इस फंड ने भी इस अवधि में 21.73 फीसदी का CAGR दिया है। वहीं ICICI Prudential Midcap Fund ने 21.24 फीसदी का सालाना औसत रिटर्न दिया है। दोनों फंड्स ने 20 फीसदी के आंकड़े से अच्छी बढ़त बनाए रखी है।

3 साल में 20%+ CAGR वाले Midcap Funds

  • HSBC Midcap Fund – 24.22% CAGR
  • Invesco India Midcap Fund -23.38% CAGR
  • WhiteOak Capital Midcap Fund -21.73% CAGR
  • ICICI Prudential Midcap Fund- 21.24% CAGR
  • Edelweiss Midcap Fund- 20.64% CAGR
  • ITI Midcap Fund-20.01% CAGR

Edelweiss Midcap Fund

इस लिस्ट में Edelweiss Midcap Fund भी शामिल है। Edelweiss के इस फंड ने 3 साल में 20.64 फीसदी का CAGR दिया है। यानी इस फंड का प्रदर्शन भी 20 फीसदी के स्तर से ऊपर रहा है।

HDFC Defence Fund Portfolio: अगस्त में HAL, Mazagon Dock और BEL पर बढ़ाया दांव, Cyient DLM में घटाई हिस्सेदारी

ITI Midcap Fund

ITI Midcap Fund ने 3 साल की अवधि में 20.01 फीसदी का CAGR दिया है। इस तरह यह फंड भी 20 फीसदी से ज्यादा CAGR देने वाले मिडकैप फंड्स की लिस्ट में शामिल हो गया है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *