stock-markett.online
Molbio Diagnostics Share Price: 20% तेजी के साथ अपर सर्किट; 2 दिन में 32% मजबूत; IPO प्राइस से 87% ऊपर पहुंचा भाव
Molbio Diagnostics Share Price: 20% तेजी के साथ अपर सर्किट; 2 दिन में 32% मजबूत; IPO प्राइस से 87% ऊपर पहुंचा भाव

Molbio Diagnostics Share Price: 20% तेजी के साथ अपर सर्किट; 2 दिन में 32% मजबूत; IPO प्राइस से 87% ऊपर पहुंचा भाव

Molbio Diagnostics Share Price: मोलबायो डायग्नोस्टिक्स के शेयरहोल्डर जबरदस्त मुनाफे में हैं। 10 सितंबर को शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से 20 प्रतिशत उछली और BSE पर 1509.70 रुपये पर अपर सर्किट लगा। NSE पर 1509.40 रुपये पर अपर सर्किट लगा। कंपनी 17 अगस्त को शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका IPO प्राइस 807 रुपये था। इस वक्त शेयर की कीमत IPO प्राइस से 87 प्रतिशत ऊपर है।

शेयर में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी है। एक दिन पहले शेयर 12 प्रतिशत चढ़ा था। इस तरह 2 दिन में यह 32 प्रतिशत मजबूत हो चुका है। कंपनी का मार्केट कैप 17300 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। मोलबायो डायग्नोस्टिक्स का IPO 939.70 करोड़ रुपये का था। यह 49.22 गुना भरा था।

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 186.39 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 49.80 गुना, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 12.97 गुना और कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्सा 13.28 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

क्या करती है Molbio Diagnostics

मोलबायो डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड एक ग्लोबल पॉइंट-ऑफ-केयर (POC) मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स कंपनी है। यह कंपनी संक्रामक और गैर-संक्रामक बीमारियों के लिए तेजी से नतीजे देने वाले डायग्नोस्टिक समाधानों की रिसर्च, डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और कमर्शियलाइजेशन का काम करती है।

कंपनी का ‘Truenat’ प्लेटफॉर्म एक घंटे के अंदर TB, कोविड-19, हेपेटाइटिस B & C, HIV, HPV जैसी बीमारियों के सटीक टेस्ट रिजल्ट देता है। कंपनी जांच के 43 तरीकों के जरिए 30 से ज्यादा बीमारियों के लिए मॉलिक्यूलर टेस्टिंग समाधान उपलब्ध कराती है। यह अपनी सब्सिडियरी और रणनीतिक सहयोग के जरिए रेडियोलॉजी, डिजिटल पैथोलॉजी और ब्रेस्ट हेल्थ स्क्रीनिंग समाधान भी देती है। मोलबायो डायग्नोस्टिक्स 90 से ज्यादा देशों में ग्राहकों को सेवा देती है।

हाल ही में जारी किए जून तिमाही के नतीजे

मोलबायो डायग्नोस्टिक्स का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 408.37 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के रेवेन्यू 99.70 करोड़ रुपये से 309.6 प्रतिशत ज्यादा है। शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 58.74 करोड़ रुपये रहा, जबकि जून 2025 तिमाही में कंपनी 23.71 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। कुल खर्च 335.56 करोड़ रुपये के रहे, जो जून 2025 तिमाही में 130.89 करोड़ रुपये के थे।

iPhone महंगा तो स्टॉक मार्केट में जश्न, जोश में 8% उछल पड़ा यह शेयर

IRB Infra Share Price: 25% बढ़ी टोल से कमाई, जोश में 8% उछल पड़े शेयर, इस एक्सप्रेसवे का रहा धमाल

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *