एचडीएफसी मिडकैप फंड ने Aster DM में की एग्रेसिव बॉइंग, Emami में सबसे बड़ी बिकवाली; 1.08 लाख करोड़ का लेटेस्ट पोर्टफोलियो
HDFC Mid Cap Fund : एसेट्स टंडर मैनेजमेंट के लिहाज से देश के तीसरे सबसे बड़े इक्विटी फंड, एचडीएफसी मिडकैप फंड ने अपनी स्टॉक स्ट्रैटेजी में ज्यादा बदलाव नहीं किया है। फंड मैनेजर ने अगस्त महीने में कोई भी नया स्टॉक नहीं खरीदा है और न ही किसी शेयर में पूरी तरह ये एग्जिट लिया है। हालांकि जिन शेयरों में पोटेंशियल दिख रहा है, उनमें नए सिरे से बॉइंग की है। हालांकि कुछ शेयरों में कटौती भी की है, जबकि कुछ शेयर में न तो नया एडिशन हुआ और न ही एक भी शेयर कम हुए।
इन शेयरों में सबसे ज्यादा Buying
एस्टर डीएम क्वालिटी केयर (Aster DM) में सबसे एग्रेसिव खरीदारी दिखी। होल्डिंग 53.82 लाख शेयर से बढ़कर 1.20 करोड़ शेयर हो गई, यानी करीब 66.21 लाख शेयर की बढ़ोतरी हुई। पोर्टफोलियो वेटेज भी 0.42% से बढ़कर 0.84% हो गया। जबकि Petronet LNG के 54.91 लाख शेयर जुड़ने से होल्डिंग 75.01 लाख से बढ़कर 1.30 करोड़ शेयर हो गई। वेटेज भी 0.20% से बढ़कर 0.36% हो गया।
इनके अलावा एचडीएफसी मिडकैप फंड ने डाबर इंडिया के 33,41,839 शेयर, हैवेल्स इंडिया के 20,22,845, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के 16,22,660, कोरोमंडल इंटरनेशनल के 5,98,403 और ICICI लोम्बार्ड के 6,05,027 शेयर खरीदे।
Also Read: HDFC Flexicap Fund में 1.10 लाख करोड़ के फ्रेश और पावरफुल पोर्टफोलियो से खत्म होगी टेंशन? इस दिग्गज फंड ने किए 5 बड़े बदलाव
इन शेयरों में सबसे ज्यादा कटौती
फंड द्वारा Emami में सबसे ज्यादा कटौती हुई। होल्डिंग 74.19 लाख से घटकर 29.94 लाख शेयर रह गई। करीब 44.25 लाख शेयर कम किए गए, जो क्वांटिटी के लिहाज से सबसे बड़ी सेलिंग है। इसका वेटेज भी 0.28% से घटकर सिर्फ 0.10% रह गया।
वहीं, KEC International में 10 लाख शेयर और ग्रीनपैनेल के 11.71 लाख शेयर फंड ने घटाए हैं। फंड ने जागरण प्रकाशन के 10,44,811 और नवनीत एजुकेशन के भी 5,07,964 शेयर बेचे।
शेयर प्राइस बढ़ने से वेटेज बढ़ा
Federal Bank: 4.36%
AU Small Finance Bank: 3.98%
Max Financial: 3.79%
Indian Bank: 3.06%
Jindal Steel: 1.62%
PB Fintech: 1.69%
Nippon Life AMC: 1.10%
इन शेयरों में नई खरीदारी नहीं हुई, लेकिन शेयर प्राइस बढ़ने से पोर्टफोलियो में वेटेज बढ़ गया।
Also Read: पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड: 1.48 लाख करोड़ के पोर्टफोलियो में 5 बड़े बदलाव, क्या रिटर्न के ट्रैक पर लौटेगी सबसे बड़ी स्कीम PPFCF
फंड का प्रदर्शन और जरूरी डेटा
1 साल का रिटर्न: 13.39%
3 साल का रिटर्न: 19.13% सालाना
5 साल का रिटर्न: 20.33% सालाना
10 साल का रिटर्न: 17.67% सालाना
एक्सपेंस रेश्यो: 0.75 फीसदी (31 अगस्त 2026)
कुल एसेट्स: 108,324.55 करोड़ (31 अगस्त 2026)
लेटेस्ट NAV : 232.27 रुपये (09 सितंबर2026)
स्टैंडर्ड डेविएशन: 15.344%
बीटा: 0.808
शार्प रेश्यो: 0.854
(Disclaimer: हमने यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए दिया है, ना कि यह निवेश की सलाह है। किसी भी फंड का पुराना प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा, इसकी गारंटी नहीं होती है। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply