stock-markett.online
रात के 3 बजे सड़क पर खड़ी हो गईं IPS सुमति, 40 युवकों ने अभद्रता की तो उनका हुआ ये हाल!
रात के 3 बजे सड़क पर खड़ी हो गईं IPS सुमति, 40 युवकों ने अभद्रता की तो उनका हुआ ये हाल!

रात के 3 बजे सड़क पर खड़ी हो गईं IPS सुमति, 40 युवकों ने अभद्रता की तो उनका हुआ ये हाल!

महिलाओं की सुरक्षा के दावों की सच्चाई जानने के लिए एक महिला पुलिस अफसर आधी रात को सादी वर्दी में सड़क पर उतर गईं। बस स्टॉप पर अकेली महिला बनकर खड़ी इस अफसर को देखकर मनचलों ने छेड़खानी शुरू कर दी, लेकिन उन्हें क्या पता था कि जिस महिला को वे कमजोर समझ रहे हैं, वही पूरे ऑपरेशन की कमान संभाल रही है। कुछ ही देर में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दर्जनों युवकों को हिरासत में ले लिया। बता दें कि, ये पूरा ममाला हैदराबाद का है।

पुलिस कमिश्नर सुमति ने चलाया अनोखा अभियान 

हैदराबाद की मलकाजगिरी पुलिस कमिश्नर सुमति (IPS) ने महिलाओं की सुरक्षा का हाल जानने के लिए एक अनोखा अभियान चलाया। वह आधी रात को आम महिला का भेष बनाकर शहर की सड़कों पर निकलीं और खुद हालात का जायजा लिया। जानकारी के मुताबिक, रात 12 बजे से सुबह 3 बजे तक चले इस अभियान में सुमति बिना किसी सुरक्षा के दिलसुखनगर बस स्टॉप पर पहुंचीं। वहां उन्होंने अकेली महिला बनकर बस का इंतजार करने का नाटक किया। जैसे ही कुछ लोगों ने उन्हें अकेला देखा, वे परेशान करने लगे।

40 लोगों को लिया गया हिरासत में 

अभियान के दौरान करीब 40 युवकों ने उनके साथ बदतमीजी की। कुछ युवकों ने बाइक धीमी करके छेड़खानी की, जबकि कुछ ने उन्हें घेरकर आपत्तिजनक सवाल पूछे। इस पूरे ऑपरेशन के दौरान SI और इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस अधिकारी थोड़ी दूरी से नजर बनाए हुए थे। जैसे ही आरोपियों की हरकतें सामने आईं, पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 40 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हिरासत में लिए गए सभी लोगों की काउंसलिंग कराई जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

लोगों ने कहा ‘लेडी सिंघम’

सुमति का यह अंदाज उनके अब तक के पुलिस करियर से बिल्कुल मेल खाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत करीमनगर में DSP के रूप में की थी और इससे पहले भी कई ऐसे जमीनी अभियानों का नेतृत्व कर चुकी हैं, जिन्हें लोगों ने काफी सराहा था। अब IG रैंक पर पुलिस कमिश्नर बनने के बाद भी उन्होंने खुद मैदान में उतरकर ऑपरेशन संभाला, जिससे एक बार फिर उनकी कार्यशैली चर्चा में आ गई है। सोशल मीडिया पर भी लोग उनकी इस पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें ‘लेडी सिंघम’ का नाम दिया है, जो उनके सख्त और एक्शन लेने वाले पुलिसिंग अंदाज को दिखाता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *