stock market
Nashik TCS Case: ‘गोपाल’ कैसे बना ‘गुलशन’? दो साल पुरानी फोटो ने खोला राज, TCS नासिक में कुछ ऐसे चल रहा था धर्मांतरण रैकेट

Nashik TCS Case: ‘गोपाल’ कैसे बना ‘गुलशन’? दो साल पुरानी फोटो ने खोला राज, TCS नासिक में कुछ ऐसे चल रहा था धर्मांतरण रैकेट

Last Updated on April 17, 2026 13:03, PM by Pawan

TCS Nashik News: TCS नासिक केस में जांच के दौरान मिली एक दो साल पुरानी फोटो ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। पुलिस का आरोप है कि इस फोटो में दिखाया गया है कि पीड़ितों को धीरे-धीरे कैसे प्रभावित किया जाता था और उन्हें धर्म परिवर्तन की ओर खींचा जाता था। CNN-News18 ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया, इस फोटो में मुख्य आरोपी तौसिफ अतर एक व्यक्ति के साथ खड़ा दिख रहा है, जिसका नाम गोपाल (बदला हुआ नाम) था। बाद में यह व्यक्ति धर्म बदलकर गुलशन बन गया।

जब फोटो पहली बार आरोपी के मोबाइल से निकाली गई, तो पुलिस को लगा कि सफेद टोपी वाला यह व्यक्ति भी गिरोह का ही कोई और सदस्य होगा। लेकिन तौसिफ अतर से पूछताछ करने पर पता चला कि यह व्यक्ति आरोपी नहीं, बल्कि उसी IT कंपनी का कर्मचारी था और वह पहले ही धर्म परिवर्तन का शिकार बन चुका था।

जांचकर्ताओं का कहना है कि यह फोटो उस महत्वपूर्ण दौर को कैद किए हुए है, जिसमें पीड़ित को नई पोशाक में देखा जा सकता है और वह धार्मिक रस्मों में हिस्सा ले रहा है।

सूत्रों ने बताया कि फोटो से साफ पता चलता है कि पीड़ितों को धीरे-धीरे नई धार्मिक प्रथाओं की ओर लाया जा रहा था। उनसे धार्मिक किताबें पढ़वाई जा रही थीं और रस्मों में शामिल किया जा रहा था, ताकि उनकी सोच और विश्वास को बदला जा सके।

खराब हालात और परेशानियों को बनाया हथियार

पुलिस ने जब इस व्यक्ति का बयान दर्ज किया, तो उसने बताया कि उसे कैसे धीरे-धीरे प्रभावित किया गया। उसका कहना था कि जब वह बहुत परेशान और कमजोर हालत में था, उसी समय उसके सहकर्मियों ने उसे अपने धर्म के बारे में बातें शुरू कर दीं और कुछ खास प्रथाएं अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

पीड़ित ने बताया, “मार्च 2023 में मेरे पिता को लकवा (पैरालिसिस) का अटैक आया था। उस समय मेरे परिवार में बहुत सारी परेशानियां चल रही थीं।”

उसने आगे कहा कि सहकर्मी उसे बार-बार बताते थे कि उसका धर्म गलत है और अगर वह उनकी धार्मिक प्रथाएं अपनाएगा तो उसकी सारी समस्याएं हल हो जाएंगी।

आगे कहा, “उस समय मैं मानसिक रूप से बहुत परेशान था, इसलिए मैं उनकी बातें सुनने लगा। उन्होंने अपने संपर्कों के जरिए मुझे तरह-तरह के वीडियो भेजने शुरू कर दिए और मेरे विश्वास को बदलने की कोशिश की।”

‘मुझे मुस्लिम नाम रखने के लिए दबाव डाल रहे थे’

पीड़ित ने आरोप लगाया कि धीरे-धीरे दबाव बढ़ता गया। उसे नाम बदलने के लिए कहा गया और जबरन धार्मिक रस्मों में शामिल किया जाने लगा। उसके मूल धर्म के बारे में बुरा-भला कहा गया और परिवार की सुरक्षा को लेकर डराया भी गया।

उसने कहा, “वे मुझे मुस्लिम नाम रखने के लिए दबाव डाल रहे थे और मुझे इस्लाम में धर्मांतरण करने की कोशिश कर रहे थे। मैंने विरोध किया, लेकिन फिर भी वे मुझे अलग-अलग जगहों पर धार्मिक रस्मों के लिए ले जाते थे और मेरी मर्जी के खिलाफ काम करवाते थे।”

पुलिस का कहना है कि यह फोटो और पीड़ित का बयान दोनों मिलकर इस बात की पुष्टि करते हैं कि कंपनी के अंदर कुछ लोग जानबूझकर कर्मचारियों को निशाना बनाकर उन्हें प्रभावित करने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश कर रहे थे।

जांच अभी जारी है। पुलिस डिजिटल सबूतों और गवाहों के बयानों की जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि यह नेटवर्क कितना बड़ा है।

TCS Nashik Conversion Case: TCS नासिक केस में नया ट्वि्स्ट, मास्टरमाइंड निदा खान है प्रेगनेंट, परिजनों ने किया खुलासा