stock market
TCS Nashik Case: TCS नासिक केस में अब होगा ये सख्त एक्शन…केंद्र सरकार को दी गई जानकारी, सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान

TCS Nashik Case: TCS नासिक केस में अब होगा ये सख्त एक्शन…केंद्र सरकार को दी गई जानकारी, सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान

Last Updated on April 17, 2026 15:11, PM by Pawan

TCS Nashik Case : पूरे देश को हिला कर रख देने वाला टीसीएस नासिक केस में अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को नासिक में टीसीएस से जुड़े एक बीपीओ में जबरन धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न के मामले में सख्त कार्रवाई की बात कही। उन्होंने साफ कहा कि इस मामले में किसी भी दोषी को नहीं छोड़ा जाएगा और जरूरत पड़ने पर केंद्रीय एजेंसियों की भी मदद ली जाएगी। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि यह मामला किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।

बता दें कि, कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और सरकार इस पर पूरी नजर बनाए हुए है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी को बचाने की कोशिश नहीं की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि टीसीएस के प्रमुख ने भी इस घटना की निंदा की है। साथ ही, केंद्र सरकार को इस मामले की जानकारी दे दी गई है और आगे की जांच के लिए केंद्रीय एजेंसियों का सहयोग लिया जाएगा। उनका कहना है कि यह एक बड़े मॉड्यूल जैसा लग रहा है, इसलिए इसकी पूरी गहराई से जांच की जाएगी कि इसका फैलाव कहां तक है।

मामले में हुई आठ की गिरफ्तारी

पुलिस ने इन आरोपों को लेकर कुल नौ मामले दर्ज किए हैं। अब तक सात पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं एक अन्य आरोपी, निदा खान, मुंबई में है और उसने अग्रिम जमानत के लिए अदालत में अर्जी दी है। दो महिला आरोपियों की भूमिका के बारे में जानकारी देते हुए नासिक के पुलिस कमिश्नर संदीप कार्णिक ने बताया कि यूनिट की ऑपरेशंस और एचआर प्रमुख ने कथित तौर पर एक पीड़ित को शिकायत दर्ज कराने से रोकने की कोशिश की। उनका कहना था कि “ऐसी घटनाएं होती रहती हैं” और उन्होंने आरोपियों का समर्थन किया।

मामले की हर एंगल से हो रही है जांच

इसी मामले से जुड़े एक और घटनाक्रम में, नासिक की अदालत ने महिला ऑपरेशंस मैनेजर को 28 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं किसी चरमपंथी संगठन की संलिप्तता या विदेश से फंडिंग मिलने की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए नासिक के पुलिस कमिश्नर संदीप कार्णिक ने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में एसआईडी, एटीएस और एनआईए को भी पत्र लिखकर मदद मांगी है। उन्होंने कहा कि जैसे ही कोई पुख्ता सबूत सामने आएगा, तभी इस मामले पर कोई ठोस निष्कर्ष निकाला जा सकेगा।

आरोपी निदा खान ने लगाई ये आर्जी 

पुलिस ने बताया कि दर्ज किए गए नौ मामलों में एक शिकायत कंपनी के एक पुरुष कर्मचारी की भी है। उसने आरोप लगाया है कि वर्कप्लेस पर उससे धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया और उसे धार्मिक रूप से परेशान किया गया। इससे पहले, इसी हफ्ते पुलिस ने आठ महिला कर्मचारियों की शिकायतों की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया था। इन महिलाओं का आरोप है कि उनके सीनियर सहकर्मियों ने उनके साथ मानसिक और यौन उत्पीड़न किया, जबकि HR निदा खान ने उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया। पुलिस ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस) में यौन उत्पीड़न और धर्मपरिवर्तन के आरोपों को लेकर कुल नौ मामले दर्ज किए हैं। वहीं एक अन्य आरोपी, निदा खान ने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया है।