stock market
चुनावी संकेतों पर Sensex मजबूत, निवेशकों की दौलत में ₹4 लाख करोड़ का इजाफा, सिर्फ ये दो अहम सेक्टर लाल

चुनावी संकेतों पर Sensex मजबूत, निवेशकों की दौलत में ₹4 लाख करोड़ का इजाफा, सिर्फ ये दो अहम सेक्टर लाल

Last Updated on May 4, 2026 15:51, PM by Pawan

Sensex-Nifty Closes Green: कच्चे तेल की नरमी और अमेरिका-ईरान के बीच सुलह की उम्मीदों ने दुनिया के अधिकतर बाजारों में आज रौनक बिखेरी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की मदद के संकेत और पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को ईरान के नए प्रस्ताव भेजने की वजह कच्चा तेल नरम पड़ा। वैश्विक स्तर से मजबूत संकेतों के बीच आज घरेलू स्टॉक मार्केट में विधानसभा चुनाव के नतीजों ने खरीदारी का माहौल बना दिया। सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी बढ़त दिखी तो निफ्टी के मिडकैप100 और स्मॉलकैप100 इंडेक्सेज में भी करीब 1-1% की तेजी आई।

इन सबके बीच ओवरऑल BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹4 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत में ₹4 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स (Sensex) 355.90 प्वाइंट्स यानी 0.46% की बढ़त के साथ 77,269.40 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 121.75 प्वाइंट्स यानी 0.51% के उछाल के साथ 24,119.30 पर बंद हुआ है।

सेक्टरवाइज बात करें तो आज शुरुआती कारोबार में लगभग सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन जोन में थे। हालांकि मुनाफावसूली के चलते निफ्टी आईटी करीब 1% टूट गया और निफ्टी पीएसयू बैंक भी रेड जोन में आ गया। वहीं निफ्टी रियल्टी 2% से अधिक तो निफ्टी मेटल 1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

निवेशकों की दौलत में ₹4.52 लाख करोड़ का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 30 अप्रैल 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,63,01,247.225 करोड़ था। आज यानी 1 मई 2026 को यह ₹4,67,54,150.56 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹4,52,903.335 करोड़ बढ़ गई है।

(स्टोरी अभी बढ़ाई जा रही है)

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। stock market news की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।