stock market
52 Week High Share: ईवी बैटरी मैटेरियल और स्पेशलिटी केमिकल बनाने वाली कंपनी का शेयर पहुंचा 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर, वजह तो यह है

52 Week High Share: ईवी बैटरी मैटेरियल और स्पेशलिटी केमिकल बनाने वाली कंपनी का शेयर पहुंचा 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर, वजह तो यह है

Last Updated on May 4, 2026 14:55, PM by Pawan

इलेक्ट्रिक व्हीकल बैटरी मैटेरियल, स्पेशलिटी केमिकल और टायर बनाने वाली कंपनी हिमाद्री स्पेशलिटी केमिकल लिमिटेड के शेयर आज 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। इसकी वजह कंपनी की एक घोषणा है। कंपनी ने कहा है कि वह पारंपरिक कार्बन मैटेरियल बिजनेस से निकल कर डायवर्सिफिकेशन पर जोर देगी। साथ ही अगले दो वर्षों के लिए रेवेन्यू के कंपनी की नजर रेवेन्यू के नए स्रोतों पर भी है।

लिथियम-आयन बैटरी मैटेरियल बनाएगी

कंपनी ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में, FY28 तक लिथियम-आयन बैटरी मैटेरियल, स्पेशलिटी कार्बन ब्लैक, डाउनस्ट्रीम स्पेशलिटी केमिकल और टायर कारोबार को आगे बढ़ाने की योजनाएं बताईं हैं। कंपनी का कहना है कि सरकार का ध्यान इस समय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर है। साथ ही सरकार चाहती है कि आयात होने वाली वस्तुओं का देश में ही उत्पादन हो। इसलिए हिमाद्री स्पेशलिटी केमिकल अब इसी तरह के उत्पादों पर ध्यान देगी। कंपनी ने कहा है कि उसकी ग्रोथ स्ट्रेटेजी हाई-वैल्यू वाले प्रोडक्ट्स, डायवर्सिफिकेशन और लाभप्रदता के विस्तार पर केंद्रित है।

इसी साल ऑपरेशनल हो रहा है प्लांट

इस समय कंपनी लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) कैथोड एक्टिव मटेरियल प्लांट लगा रही है। कंपनी को उम्मीद है कि इस प्लांट का फर्स्ट फेज FY2026-27 की तीसरी तिमाही तक ऑपरेशनल हो जाएगा। इसका इस्तेमाल ईवी में यूज होने वाले लिथियम-आयन बैटरी मैटेरियल में होता है। हिमाद्री ने अपने बैटरी परियोजना के हिस्से के रूप में एनोड मैटेरियल फेसिलिटी का भी शुरुआत की है। कंपनी को उम्मीद है कि इससे उसके रेवेन्यू और मुनाफे में तेज वृद्धि होगी।

क्या है शेयर प्राइस

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सोमवार को सुबह से ही तेजी का माहौल है। सुबह 10.7 बजे बीएसई सेंसेक्स 571.43 अंक ऊपर थे। इसी दिन सुबह के कारोबार के दौरान ही हिमाद्री स्पेशलिटी केमिकल के शेयर 642.20 रुपये पर चले गए जो कि 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है। पिछले सत्र में इसके शेयर 607.50 रुपये पर बंद हुए थे। आज सुबह यह शेयर 620.50 रुपये पर खुला और ऊंचे में 642.40 रुपये तक गया। समाचार लिखे जाते वक्त यह शेयर 602.15 रुपये पर ट्रेड हो रहा था।