Multibagger Penny Stock: ₹1 लाख को ₹55 लाख बना चुका है यह शेयर, चार साल पहले माचिस के बराबर थी कीमत
Last Updated on May 4, 2026 14:53, PM by Pawan
शेयर बाजार में निवेश करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लेकिन स्टॉक मार्केट में पैसा बनाने के लिए संयम और रिसर्च की जरूरत होती है। भूराजनीतिक कारणों से हाल में शेयर बाजार में काफी उठापटक देखने को मिली है। लेकिन कई शेयर ऐसे हैं जिन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और निवेशकों को मालामाल किया है। इन्हीं शेयरों में एक है मैग्नस स्टील एंड इन्फ्रा। अगर आपने चार साल पहले इसमें 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज आपके निवेश की वैल्यू आज 55 लाख रुपये होती।
मई 2022 में इस शेयर की कीमत ₹2.77 थी जबकि आज यह बीएसई पर 151.50 रुपये पर पहुंच गया। बाजार में उठापटक के बावजूद इसने एक महीने में 69 फीसदी और तीन महीने में 235 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर ने इस साल 316 फीसदी और छह महीने में 812 फीसदी तेजी आई है। मैग्नस स्टील एंड इन्फ्रा का शेयर एक साल में 3,148% और तीन साल में 6,261% रिटर्न दिया है। एक महीने पहले अगर आप इसमें एक लाख रुपये का निवेश करते तो उसकी वैल्यू आज 1.69 लाख रुपये होती।
कंपनी का प्रदर्शन
फाइनेंशियल ईयर 2026 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 4.5 करोड़ रुपये रहा जबकि 2025 में कंपनी का प्रॉफिट 5.67 लाख रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 22.58 करोड़ रुपये पहुंच गया जो पिछले साल 3.19 करोड़ रुपये था। इस तरह कंपनी के रेवेन्यू में एक साल में करीब छह गुना तेजी आई है। कंपनी का एबिटा भी 18.94 लाख रुपये से बढ़कर 4.66 करोड़ रुपये पहुंच गया जो कंपनी के ऑपरेटिंग परफॉरमेंस में मजबूत सुधार का संकेत है।
इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 4.66 रुपये है। पिछले साल 5 जून को कंपनी का शेयर इस स्तर पर पहुंचा था। 27 अप्रैल को यह 185.92 रुपये तक पहुंचा था जो इसका ऑल टाइम हाई स्तर है। पिछले सत्र में यह बीएसई पर 144.23 रुपये पर बंद हुआ था और आज 142 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 151.40 रुपये तक हाई और 139.20 रुपये तक लो गया।
