Q4 Results: घाटे से ₹404 करोड़ के मुनाफे में आई ये NBFC, डिविडेंड का भी ऐलान
Last Updated on May 4, 2026 18:28, PM by Pawan
Q4 Results: नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) Manappuram Finance ने वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) की जनवरी-मार्च तिमाही में जोरदार वापसी की है। कंपनी 4 मई 2026 को जारी नतीजों में घाटे से निकलकर मुनाफे में आ गई।
कंपनी का Q4 कंसोलिडेटेड मुनाफा ₹404.79 करोड़ रहा। पिछले साल इसी तिमाही में ₹203.17 करोड़ का नुकसान हुआ था। वहीं, पिछली तिमाही के ₹238.55 करोड़ के मुकाबले मुनाफा करीब 69% बढ़ा है।
रेवेन्यू में भी बढ़त
इस तिमाही में ऑपरेशंस से कुल रेवेन्यू ₹2,613.83 करोड़ रहा। यह पिछले साल के ₹2,360.94 करोड़ से करीब 10% ज्यादा है। पिछली तिमाही के ₹2,354 करोड़ के मुकाबले भी इसमें अच्छी बढ़त देखने को मिली।
नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) यानी ब्याज से कमाई और खर्च के बीच का अंतर लगभग स्थिर रहा। यह ₹1,404 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹1,406 करोड़ था।
गोल्ड लोन ने दिखाया दम
Manappuram Finance के गोल्ड लोन सेगमेंट में जबरदस्त ग्रोथ आई। सोने की कीमतों में तेजी का फायदा मिला और जनवरी-मार्च तिमाही में गोल्ड लोन ₹2,331 करोड़ तक पहुंच गया। पिछले साल यह ₹990.43 करोड़ था, यानी दोगुने से भी ज्यादा उछाल।
वहीं दूसरी तरफ माइक्रोफाइनेंस सेगमेंट में गिरावट देखने को मिली। इसका रेवेन्यू घटकर ₹294 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल यह ₹1,372 करोड़ था। यानी इस सेगमेंट ने कुल प्रदर्शन पर दबाव डाला।
डिविडेंड का ऐलान
Manappuram Finance ने निवेशकों के लिए ₹2 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹0.50 का इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है। इसके लिए 11 मई को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। इस दिन तक जिनके पास शेयर होंगे, उन्हें डिविडेंड मिलेगा।
शेयर प्राइस का हाल
Manappuram Finance का स्टॉक नतीजों से पहले 3.65% की तेजी के साथ ₹305.25 पर बंद हुआ। इसके शेयरों में हाल में मजबूती दिखी है। पिछले एक महीने में स्टॉक करीब 19.50% चढ़ा है और तीन महीने में 4% ऊपर गया है। हालांकि, इस साल की शुरुआत से अब तक (YTD) इसमें करीब 3% की गिरावट है।
लंबी अवधि में देखें तो एक साल में शेयर करीब 32% बढ़ा है, जबकि इसी दौरान BSE सेंसेक्स करीब 4% गिरा है। दो साल में शेयर 55% और तीन साल में 156% उछला है, जिससे यह मल्टीबैगर बन चुका है।
Disclaimer: stock market news.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को stock market news की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

