DC vs CSK Pitch Report: चेन्नई से मिली हार का बदला लेने उतरेगी दिल्ली, जानें कैसी होगी अरुण जेटली स्टेडियम की पिच
Last Updated on May 4, 2026 19:28, PM by Pawan
DC vs CSK Pitch Report: आईपीएल 2026 में अब सभी 10 टीमों के बीच प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ शुरू हो गई है। वहीं आईपीएल 2026 का 48वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच 5 मई को शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला हारकर यहां आई हैं। दिल्ली और चेन्नई के लिए ये मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि प्लेऑफ की उम्मीदें बनाए रखने के लिए जीत बेहद जरूरी है।
वहीं आईपीएल 2026 में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने आ रही हैं। इससे पहले 4 अप्रैल को चेपॉक में हुए मुकाबले में चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से मात दी थी। वहीं अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम इस हार का बदला लेना चाहेगी।
दोनों टीमों का प्रदर्शन
दिल्ली कैपिटल्स का इस सीजन में प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। टीम ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिनमें 4 जीते और 5 हारे हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने सीजन की शुरुआत खराब की थी, लेकिन अब टीम ने शानदार वापसी की है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम ने अपने पिछले 5 मैचों में से 3 जीते हैं। अक्षर पटेल की कप्तानी वाली यह टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है वहीं चेन्नई की टीम 6वें स्थान पर है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए दोनों ही टीमों के लिए बाकी सभी मैच जीतने बेहद जरूरी हैं।
मैच से पहले जानें DC या CSK में से कौन किस पर भारी पड़ सकता है, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट के साथ-साथ मौसम का हाल भी।
दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल में अब तक 8 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें लखनऊ ने 6 मैच जीते हैं, जबकि मुंबई को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच अब तक कोई मैच बेनतीजा नहीं रहा है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11
पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), काइल जैमीसन, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन
इम्पैक्ट प्लेयर: करुण नायर
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी
इम्पैक्ट प्लेयर: गुरजपनीत सिंह
कैसी होगी दिल्ली की पिच
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। मैच की शुरुआत में पिच सपाट और मजबूत रहती है, जिससे बल्लेबाज आसानी से शॉट खेलकर रन बना सकते हैं। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलने लगती है। तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री भी बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद होती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 173 रन रहता है, जिससे बड़े स्कोर वाला मैच होने की संभावना रहती है।
कैसा होगा दिल्ली का मौसम
मैच के दौरान नई दिल्ली में मौसम गर्म और सूखा रहने की उम्मीद है। दिल्ली का तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दूसरी पारी में ओस का असर ज्यादा रहेगा, जिससे लक्ष्य का पीछा करना आसान हो सकता है। बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए मैच बिना किसी रुकावट के पूरा खेला जाएगा।

