stock-markett.online
Sensex में एक्सपायरी पर तेज हलचल, लेकिन इन पांच वजहों से मार्केट में दोनों तरफ मूवमेंट

Market Volatile on Sensex Expiry: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज मार्केट में काफी उठा-पटक दिखी। शुरुआती कारोबार में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) ग्रीन से रेड हुए, फिर ग्रीन और फिर रेड, और इस प्रकार आज मार्केट में वोलैटिलिटी बनी हुई है। कच्चे तेल की नरमी और अमेरिका-ईरान के बीच समझौते की उम्मीदों ने मार्केट में जोश भरा तो किसी अनिश्चितता के साए में मुनाफावसूली का दबाव इसे तोड़ रहा। फिलहाल 11:34 पर सेंसेक्स 100.41 प्वाइंट्स यानी 0.13% की गिरावट के साथ 77858.11 और निफ्टी भी 3.05 प्वाइंट्स यानी 0.01% की मामूली फिसलन के साथ 24327.90 पर है।

सेंसेक्स ने इंट्रा-डे में आज 78,339.24 के हाई और 77,731.33 के निचले स्तर तो निफ्टी 50 ने भी 24,423.35 के हाई और 24,289.45 के निचले स्तर का सफर तय किया। ब्रोडर लेवल पर बात करें तो निफ्टी स्मॉलकैप और निफ्टी मिडकैप100 में आधे-आधे फीसदी की तेजी है। सेक्टरवाइज ऑटो सेक्टर मार्केट को ऊपर लाने की कोशिश में है और इसका निफ्टी इंडेक्स 1% से अधिक मजबूत है तो निफ्टी पीएसयू बैंक में करीब 1% तो निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी रियल्टी में आधे-आधे फीसदी से अधिक की गिरावट है।

इन वजहों से मार्केट में दिख रही तेज हलचल

कच्चे तेल में गिरावट

अमेरिका और ईरान के बीच साझेदारी की उम्मीदों पर कच्चा तेल नरम पड़ा। ब्रेंट क्रूड टूटकर $101 के आस-पास और डब्ल्यूटीआई भी फिसलकर $95 के करीब आ गया। तेल की नरमी भारत जैसे देशों के लिए पॉजिटिव है क्योंकि इससे महंगाई की बढ़ती रफ्तार से दबाव में निपटने में मदद मिलती है तो इकनॉमिक ग्रोथ और कॉरपोरेट अर्निंग्स को सपोर्ट मिल सकता है। जियोजीत इंवेस्टमेंट्स के चीफ इंवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार का कहना है कि पश्चिमी एशिया में राजनीतिक उथल-पुथल काफी समय से जारी है और इसके चलते कच्चे तेल की कीमतें भी ऊपर-नीचे हो रही है। विजयकुमार इसके चलते मार्केट उम्मीद और डर के बीच झूल रहा है और स्थिति का समाधान होने तक यह स्थिति बनी रह सकती है।

मजबूत वैश्विक संकेत

एशियाई मार्केट में रौनक छाई हुई है। जापान का निक्केई 225 में 6% से अधिक उछाल है तो दक्षिण कोरिया के कोस्पी, हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सैंग और ताइवान के ताइवान वेटेड में 1-1% से अधिक तेजी है। चीन के शंघाई कंपोजिट में भी करीब आधे फीसदी की तेजी है। इसमें से निक्केई 225 तो पहली बार 62 हजार के पार चला गया। अमेरिकी स्टॉक मार्केट में नास्डाक 2% से अधिक और एसएंडपी 500 करीब डेढ़ फीसदी मजबूत हुआ और यूरोपीय मार्केट में भी बहार छा गई। एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर का कहना है कि कच्चे तेल की नरमी और मजबूत वैश्विक संकेतों से घरेलू स्टॉक मार्केट को सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि निवेशकों के सतर्क रुझान और मुनाफावसूली के चलते थोड़ा दबाव भी बना हुआ है।

जियो-पॉलिटिकल टेंशन में नरमी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौते का संकेत दिया। ट्रंप का कहना है कि वह समझौता है और पिछले 24 घंटे में अच्छी बातचीत हुई है और यह पूरी तरह संभव है कि जल्द समझौता हो जाए। न्यूज एजेंसी रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही सामान्य करने, ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों में ढील और ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर अंकुश लगाने को लेकर बातचीत चल रही है।

सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी

चूंकि आज सेंसेक्स के इंडेक्स डेरिवेटिव्स की वीकली एक्सपायरी है तो आज इसका असर मार्केट पर दिख रहा है। इसके चलते मार्केट में तेज उठा-पटक है।

India VIX में उछाल

मार्केट की घबराहट को मापने वाला इंडिया वीआईएक्स में आज करीब डेढ़ फीसदी की तेजी आई लेकिन यह 17 के नीचे बना हुआ है। इसके चलते भी मार्केट में उठा-पटक है।

टेक्निकल आउटलुक

मार्केट एनालिस्ट्स के मुताबिक निफ्टी को रिकवरी जारी रखने के लिए अहम लेवल के ऊपर खुद को बनाए रखना होगा। एक्सिस डायरेक्टर के रिसर्च हेड राजेश पालवीया का कहना है कि पिछले कारोबारी सत्र में निफ्टी 298 प्वाइंट्स के उछाल के साथ फिर से 24300 का लेवल हासिल किया। कच्चे तेल की नरमी और रिस्क लेने की वैश्विक क्षमता में सुधार के दम पर निफ्टी में यह रिकवरी आई। राजेश पालवीया के मुताबिक 24,500 के ऊपर निफ्टी बंद होता है तो यह 24,700 तक जा सकता है जबकि 24,250 का लेवल नहीं बच पाया को यह 24 हजार के लेवल तक टूट सकता है। उनका कहना है कि फार्मा, बैंकिंग, ईएमएस और कैपिटल-मार्केट से जुड़े थीम में नियर टर्म में बुलिश मोमेंटम दिख सकता है।

इस IPO में पैसे लगाने का आखिरी मौका, दो दिनों में 33 गुना सब्सक्राइब, ग्रे मार्केट से मिल रहे तगड़ी लिस्टिंग के संकेत

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *