stock-markett.online
Tejas Networks Share: टाटा ग्रुप के शेयर में आई तूफानी तेजी, 60% तक टूटने के बाद 1 हफ्ते में 30% भागा स्टॉक

Tata Group की टेलीकॉम इक्विपमेंट कंपनी Tejas Networks के शेयरों में इन दिनों जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। लंबे समय तक दबाव में रहने के बाद अब स्टॉक में तेज रिकवरी आई है। गुरुवार को कंपनी के शेयर इंट्राडे कारोबार में करीब 20% उछलकर 554.95 रुपये तक पहुंच गए।

पिछले कुछ ट्रेडिंग सेशंस में शेयर ने जिस तरह की तेजी दिखाई है, उसने बाजार का ध्यान अपनी ओर खींचा है। सिर्फ पांच कारोबारी दिनों में स्टॉक 29% से ज्यादा चढ़ चुका है, जबकि 52-वीक लो से इसमें करीब 89% की रिकवरी देखने को मिली है।

52-वीक लो से जोरदार वापसी

इस साल जनवरी में Tejas Networks के शेयरों पर भारी दबाव देखने को मिला था। 27 जनवरी 2026 को स्टॉक गिरकर 294.10 रुपये तक पहुंच गया था, जो इसका 52-वीक लो लेवल था।

हालांकि, इसके बाद शेयर में मजबूत खरीदारी लौटी और अब यह 550 रुपये के ऊपर पहुंच चुका है। 30 अप्रैल 2026 को शेयर करीब 413 रुपये पर था और महज कुछ दिनों में इसमें 100 रुपये से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है।

कभी 1495 रुपये तक पहुंच गया था शेयर

Tejas Networks का शेयर जून 2024 में 1495 रुपये के ऑल-टाइम हाई तक पहुंच गया था। लेकिन उसके बाद स्टॉक में तेज गिरावट आई और यह अपने रिकॉर्ड स्तर से 80% से ज्यादा टूट गया।

लंबे समय तक बिकवाली के दबाव में रहने के बाद अब शेयर में रिकवरी का दौर देखने को मिल रहा है। हालांकि, मौजूदा स्तर अब भी इसके ऑल-टाइम हाई से काफी नीचे हैं।

छोटे समय में तेज मूवमेंट

पिछले एक महीने में स्टॉक में 30% से ज्यादा की तेजी आई है। वहीं, पिछले पांच साल के प्रदर्शन पर नजर डालें तो शेयर करीब 185% तक चढ़ चुका है।

पांच साल पहले यह स्टॉक करीब 187 रुपये के आसपास था, जो अब बढ़कर 550 रुपये के ऊपर पहुंच चुका है। हालांकि, पिछले एक साल में अब भी शेयर करीब 22% नीचे बना हुआ है।

तिमाही नतीजों में बढ़ा घाटा

तेज रिकवरी के बावजूद कंपनी के हालिया तिमाही नतीजे कमजोर रहे हैं। वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में कंपनी को 211 करोड़ रुपये से ज्यादा का घाटा हुआ।

ये भी पढ़ें: AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाएगा कोटक महिंद्रा बैंक, RBI ने दी 9.99 फीसदी तक खरीदारी की मंजूरी

एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का घाटा करीब 72 करोड़ रुपये था। यानी सालाना आधार पर नुकसान बढ़ा है।

रेवेन्यू में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। मार्च तिमाही में कंपनी की आय 82% से ज्यादा घटकर 332 करोड़ रुपये रह गई, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 1,900 करोड़ रुपये से ज्यादा थी।

बाजार की नजर अब आगे की ग्रोथ पर

Tejas Networks टाटा ग्रुप की टेलीकॉम और नेटवर्किंग सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में शामिल है। कंपनी 4G, 5G और ब्रॉडबैंड नेटवर्किंग से जुड़े प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशंस पर काम करती है।

ये भी पढ़ें: SRF Share: तिमाही नतीजों के बाद केमिकल सेक्टर का ये स्टॉक बना रॉकेट, ब्रोकरेज ने कहा- अभी और आएगी तेजी!

हाल के महीनों में शेयर में आई तेज रिकवरी यह दिखाती है कि निवेशकों की नजर अब कंपनी के लॉन्ग-टर्म बिजनेस आउटलुक और टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की संभावनाओं पर बनी हुई है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *